
चीज (Cheese) सभी की फ्रिज में रहती है, चाहे इसका यूज रोजाना हो या न हो। इसे ऑमलेट में चुपके से डाला जाता है, टोस्ट पर लगाया जाता है या फिर आधी रात को हल्का-फुल्का नाश्ता करने के लिए ऐसे ही खा लिया जाता है। चीज खाने का क्रेज सिर्फ बच्चों में ही नहीं बड़ो में भी देखने को मिलता है। वैसे तो ज्यादातर लोग इसे बाजार से खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे घर पर भी मामूली खर्च कर बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपके किचन में ही सारी सामग्री मौजूद रहती हैं। घर पर मिनटों में बाजार जैसी सॉफ्ट और फ्रेश चीज कैसी बनाई जाती है, आपको बताते हैं।
चीज (Cheese) घर के बच्चे खूब शौक से खाते हैं। चीज का पराठा, सैंडविच और बहुत सी चीजें बनती हैं, जिन्हें बच्चे शौक से खाते हैं। गर्मियों की छुट्टी में तो बच्चे घर पर हैं तो उन्हें कुछ न कुछ खाने के लिए चाहिए होता है। ऐसे आप चीज से कई सारी चीजें बना सकते हैं। ऐसे में चीज का यूज ज्यादा होता है तो एक बेस्ट ऑप्शन ये है कि आप इसे घर पर ही बना लें। आपको बताते में घर पर चीज बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती हैं।
ये भी पढ़ें... बिना मशीन घर पर मिनटों में बनेगा ताजा गन्ने का रस, स्वाद के साथ हेल्थ बेनिफिट्स भी
- दूध- 500 मिली
- सिरका- 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
- मट्ठा पानी- 2 से 3 बड़े चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- एक चुटकी
- अगर-अगर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
घर पर चीज बनाने के लिए सबसे पहले आप दूध को 3 से 4 मिनट तक गर्म करें। गर्म करते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि ये उबले नहीं। गर्म होने के बाद इसमें सिरका डालें और धीरे-धीरे तब तक हिलाते रहें जब तक दूध फट न जाए। इसके बाद दही को छान लें और ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद भी इसमें अगर पानी बचा हो तो इसे अच्छे से निचोड़ लें। फिर दही को मक्खन, मट्ठा, दूध, स्वादानुसार नमक और एक चुटकी हल्दी पाउडर के साथ ब्लेंडर में डालें। इसे चिकना होने तक ब्लेंड करें। इसे एक पैन में डालें और अगर-अगर पाउडर (ये समुद्री घास से प्राप्त एक शाकाहारी जिलेटिन है। ये बेकिंग और कुकिंग में किसी भी लिक्विड को गाढ़ा करने के लिए डाला जाता है।) मिलाएं और इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं। बिना देरी किए इसे पहले एक प्लेट में निकालें और फैला दें। थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। आपकी चीज तैयार है और इसे 4 से 5 दिनों तक यूज किया जा सकता है।
बेसिक चीज लगभग 20 से 30 मिनट में तैयार की जा सकती है, जबकि कुछ वैरायटी में ज्यादा समय लग सकता है।
इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में 3 से 5 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
घर पर बनी चीज में प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते, इसलिए ये कई मामलों में बाजार की चीज से बेहतर होती है।
इसे सैंडविच, पिज्जा, पास्ता, सलाद, पराठा और कई अन्य व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें... 1 कप चावल के आटा में झटपट बनेंगे 100 कुरकुरे पापड़, अपनाएं एक जबरदस्त ट्रिक
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.