Rice Flour Crispy Papad Recipe: चावल के आटे से पापड़ कैसे बनाएं? पापड़ को ज्यादा पतला और कुरकुरा बनाने की ट्रिक क्या है? 1 कप चावल के आटे से कितने पापड़ बन सकते हैं?
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे दिनभर घर में रहते हैं और उन्हें हर थोड़ी देर में कुछ खाने को चाहिए होता है। ऐसे में मम्मियां सोच में पड़े जाती है कि आखिर बच्चों को खाने के लिए क्या दें। वैसे, एक आसान रेसिपी है, जो घर पर झटपट बन जाएंगी और बच्चें मजे लेकर खाएंगे। आपको चावल से बनने वाले क्रिस्पी पापड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज एक कप चावल के आटे से आप सौ पापड़ बना सकते हैं। आइए, जानते हैं आखिर कैसे बनाया जाता है थोड़े से चावल में ढेर पापड़...

कैसे बनाएं चावल के कुरकुरे पापड़
गर्मियों में स्कूल की छुट्टी और बच्चों का घर में धमाल। ऐसे में बच्चों को खेलने के साथ खाने-पीने के लिए भी कुछ न कुछ चाहिए होता है। इसी मौके पर आपको सिर्फ कब चावल के आटे से फटाफट बाजार जैसे कुरकुरे पापड़ बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप बच्चों की डिमांड पर उन्हें तुरंत खाने को दे सकते हैं। जानिए आसान रेसिपी, सही अनुपात और वो खास ट्रिक जिससे पापड़ बनेंगे पतले, स्वादिष्ट और लंबे समय तक स्टोर किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें.. कच्चे टमाटर का चटपटा अचार, झटपट बनेगा-महीनों चलेगा, बस करना होगा ये काम

चावल के पापड़ बनाने के लिए सामग्री
- चावल का आटा - 1 कप
- मैदा - 1 बड़ा चम्मच (पापड़ को फटने से बचाने के लिए)
- पानी - घोल बनाने के लिए
- नमक - स्वादानुसार
- जीरा- एक चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स- आधा चम्मच
चावल के पापड़ बनाने का आसान तरीका
चावल के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप घोल तैयार करें। इसके लिए आप 1 कप चावल के आटे में 1 बड़ा चम्मच मैदा और आधा कप पानी मिलाएं। इन सबको अच्छी तरह से तब तक मिक्स करें जब तक ये एक जैसे ना दिखे। इसके बाद इसमें स्वाद के हिसाब से नमक, जीरा और चिल्ली फ्लेक्स मिलाएं। इस बात का खास ध्यान रखे कि घोल की कंसिस्टेंसी डोसा के बैटर जैसी होनी चाहिए। बैटर में थोड़ा सा पापड़ खार या हल्का बेकिंग सोडा मिलाने से ये क्रिस्पी बनेंगे। अब पापड़ बनाने के लिए स्टील की प्लेट्स लें। इन पर एक छोटा चम्मच छोटे-छोटे साइज में घोल डालकर पतला फैला दें। एक बडे़ बर्तन में पानी उबाले और उसके ऊपर जाली वाली प्लेट रखें। इसके ऊपर घोल वाली प्लेट्स को भाप में 1 मिनट तक पकाएं। फिर प्लेट्स को बाहर निकालें और कुछ सेकंड ठंडा होने दें। इसे किसी साफ कपड़े या प्लास्टिक शीट पर फैला दें। एक दिन धूप में या पंखे के नीचे सूखने दें। आप इन्हें साल भर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जानें वाले सवाल
- चावल के पापड़ को कुरकुरा बनाने की सबसे बड़ी ट्रिक क्या है?
आटे को अच्छी तरह पकाना और पापड़ों को तेज धूप में पूरी तरह सुखाना सबसे जरूरी ट्रिक है।
- क्या चावल के पापड़ लंबे समय तक स्टोर किए जा सकते हैं?
हां, एयरटाइट कंटेनर में रखने पर ये 6 महीने या उससे अधिक समय तक सुरक्षित रह सकते हैं।
- क्या इन पापड़ों को तलने के बजाय भून भी सकते हैं?
हां, चावल के पापड़ को माइक्रोवेव, तवे या खुली आंच पर भी भूनकर खाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें.. पके आम नहीं कच्चे आम का पापड़, स्वाद नहीं सेहत में भी कमाल- जानें 4 दमदार फायदे
