Homemade Tang Recipe: घर पर बनाएं ऑरेंज और मैंगो टैंग, बिना प्रिजर्वेटिव्स के

Published : May 01, 2026, 08:00 AM IST

Orange & Mango Tang Recipe: गर्मियों के मौसम में बच्चे टैंग पीने की डिमांड बहुत करते हैं, जो बाजार में महंगा भी आता है और उसमें प्रिजर्वेटिव्स भी होते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं घर में टैंग बनाने का तरीका... 

PREV
14
होममेड टैंग की सामग्री

संतरे का पाउडर- 2 चम्मच

चीनी पाउडर- 4-5 चम्मच (स्वादानुसार)

नींबू का पाउडर- (या थोड़ा साइट्रिक एसिड)- ½ चम्मच

काला नमक- एक चुटकी

नमक- एक चुटकी

पान - 1 गिलास

हल्का सा ऑरेंज फूड कलर या गाजर का रस

और पढे़ं- हर दिन संतरे का जूस पीने के जानिए 4 फायदे और 3 नुकसान

24
ऑरेंज टैंग बनाने का तरीका

एक बाउल में संतरे का पाउडर और चीनी पाउडर डालें। इसमें नींबू पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा नमक मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब 1 गिलास ठंडा पानी लें और उसमें 2-3 चम्मच ये मिक्स डालें। अच्छे से घोलें और सर्व करें।

34
मैंगो टैंग बनाने का तरीका

संतरा की तरह आप आम से भी टैंग बना सकते हैं। इसके लिए मैंगो पल्प निकालकर इसे गाढ़ा होने तक पका लें। अब इस पल्प को पतला फैला कर धूप में सुखा लें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तो इसमें चीनी, सिट्रिक एसिड और नमक मिलाकर एक पाउडर तैयार कर लें और इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें। जब भी मन हो एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच मैंगो टैंग डालें और हेल्दी ड्रिंक तैयार करें।

44
टैंग बनाने की हेल्दी टिप्स

टैंग को और हेल्दी बनाने के लिए चीनी की जगह शहद या गुड़ पाउडर इस्तेमाल करें। ताजा फ्लेवर के लिए थोड़ा संतरे का जूस भी मिला सकते हैं। ये बिना केमिकल्स वाला जूस है, जो विटामिन C से भरपूर होता है और बच्चों के लिए स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories