लंबे स्प्राउट उगाने का जाने सही तरीका, प्रोटीन के साथ-साथ कई पोषक तत्व का होगा संगम

Published : Sep 11, 2025, 02:44 PM IST
moong sprouts

सार

How to Grow Long Sprouts: स्प्राउट्स यानी अंकुरित दालें प्रोटीन और पोषक तत्वों का बेहतरीन सोर्स हैं। अगर आप सामान्य की बजाय लंबे मूंग स्प्राउट्स चाहते हैं, तो इसके लिए थोड़ी अतिरिक्त देखभाल करनी पड़ती है।

Moong Sprouts Grow Tips: स्प्राउट्स यानी अंकुरित दाने, हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा हैं। खासकर मूंग स्प्राउट्स, जो न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होते हैं बल्कि इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लंबे मूंग स्प्राउट्स खाने में क्रिस्पी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक रखता है। आइए जानते हैं इन्हें घर पर बनाने का आसान तरीका और इसके हेल्थ बेनिफिट्स।

लॉन्ग मूंग स्प्राउट्स बनाने का सही तरीका

मूंग का चयन करें

सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की मूंग दाल चुनें। हमेशा ताजी और साफ हरी मूंग लें। दाने पूरे होने चाहिए। टूटे या खराब दानों को अलग कर दें।

रातभर भिगोएं

मूंग को अच्छे से धोकर रातभर पानी में भिगो दें। सुबह तक दाने फूलकर मुलायम हो जाएंगे।

अंकुरित करने की प्रक्रिया

अगर आपको सामान्य स्प्राउट चाहिए तो भीगी हुई मूंग को हल्के गीले मलमल के कपड़े में बांध दें। अगले दिन छोटे-छोटे स्प्राउट निकल आएंगे। लेकिन अगर लंबे स्प्राउट चाहिए तो इसके लिए थोड़ा समय और मेहनत लगेगी।

लंबे स्प्राउट्स का तरीका

  • भीगी हुई मूंग को पानी से अलग कर लें और साफ मलमल के कपड़े में डालकर किसी बड़े बर्तन में रख दें।
  • मूंग को उसी कपड़े से ढक दें और बर्तन पर भी ढक्कन लगाकर ऊपर से काला कपड़ा रख दें।
  • बर्तन को ऐसी जगह पर रखें जहां अंधेरा और हल्की नमी बनी रहे।
  • रोज सुबह और शाम मूंग को कपड़े में लपेटे-लपेटे ही धोएं और फिर से अंधेरे में रख दें।
  • 4 दिन तक यह प्रक्रिया दोहराएं। 5वें दिन आप देखेंगे कि मूंग से लंबे स्प्राउट्स निकल आए हैं और दाने लगभग खाली हो चुके हैं।
  • स्टोरेज और खाने का तरीका
  • तैयार स्प्राउट्स को अच्छी तरह धोकर एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख लें।
  • इन्हें सलाद के रूप में, हल्का फ्राई करके या किसी भी हेल्दी रेसिपी में शामिल करके खा सकते हैं।

 

 

और पढ़ें: Oil Storing Tips: ऑयल स्टोर करने का भी है एक सही तरीका, जानें एक्सपर्ट प्रशांत देसाई की राय

मूंग स्प्राउट्स के फायदे

प्रोटीन से भरपूर - वेजिटेरियन लोगों के लिए एक बेहतरीन प्रोटीन सोर्स।

वजन घटाने में मददगार- कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करें- विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

पाचन सुधारें –-फाइबर की अधिकता से कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद - विटामिन A, C और जिंक से स्किन ग्लोइंग और बाल मजबूत होते हैं।

और पढ़ें: Navratri 1 Day Diet Plan: नवरात्रि व्रत में सुबह से शाम तक का डाइट शेड्यूल, कम कैलोरी में एनर्जी फुल

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी