50 का पनीर+20 की शक्कर, झटपट बना लें बंगाली मिठाई छेना मुरकी, पहली रसोई में ही होगा बहू का गुणगान

Published : May 05, 2025, 08:33 AM ISTUpdated : May 05, 2025, 08:35 AM IST
chenna-murki-recipe-with-paneer-and-sugar

सार

Bengali sweet recipe with paneer: पहली रसोई में बनाएं झटपट बंगाली मिठाई छेना मुरकी! सिर्फ ₹70 में पनीर और चीनी से तैयार करें ये आसान रेसिपी, वीडियो देखें।

Chenna murki recipe: शादी के बाद पहली रसोई में बहू से कुछ मीठा बनवाते हैं, जिसमें अधिकतर लोग हलवा या खीर बनाते हैं। लेकिन अगर आप अपने ससुराल वालों को अपनी कुकिंग स्किल्स से इंप्रेस करना चाहती हैं और जल्दी में हलवाई जैसी मिठाई बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताते हैं बंगाली स्वीट डिश छेना मुरकी की रेसिपी, जिसे आप ₹50 के पनीर और ₹20 की शक्कर से घर में चुटकियों में बना सकते हैं और पहली रसोई में सास-ससुर से लेकर जेठानी और ननद को खिलाकर भी उन्हें इंप्रेस कर सकती हैं। तो नोट कर लीजिए बंगाली छेना मुरकी की वायरल रेसिपी।

बंगाली छेना मुरकी बनाने का तरीका (How to make chenna murki at home)

इंस्टाग्राम पर chefjaspreet.singh नाम से बने पेज पर छेना मुरकी बनाने का तरीका शेयर किया है। जिसमें बताया गया कि कैसे आप घर में रखे पनीर के टुकड़ों से और चीनी की चाशनी से बाजार से भी बेहतर बंगाली स्वीट डिश छेना मुरकी बना सकते हैं। बता दें कि छेना मुरकी एक बंगाली डिश है, जो दूध से तैयार की जाती है। इसमें दूध को फाड़कर पनीर बनाया जाता है और चाशनी में पकाया जाता है। ऐसे में आप पनीर से भी छेना मुरकी बना सकती हैं, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

पनीर- 200 ग्राम

चीनी-1 कप

पानी-½ कप

इलायची पाउडर-½ टीस्पून

 

 

छेना मुरकी बनाने की विधि (Step-by-step recipe of chenna murki)

  • छेना मुरकी बनाने के लिए ताजा पनीर को चौकोर या मनचाहे आकार में काट कर साइड में रखें।
  • एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब चाशनी एक तार की हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर और केवड़ा जल डालें।
  • पनीर के टुकड़ों को गर्म चाशनी में डालें और 5-10 मिनट तक चलाएं ताकि अच्छी तरह चाशनी लपेट जाए।
  • ठंडा होने के बाद इसे एक प्लेट में निकालें और घर वालों को सर्व करें।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी