
Homemade jelly recipe: हाल ही में मध्यप्रदेश में सीहोर के जहांगीरपुर गांव में एक डेढ़ साल के बच्चे की जेली टॉफी खाने से मौत हो गई। दरअसल, यह जेली उसके गले में चिपक कर फंस गई थी, जिससे उसका दम घुट गया। ऐसे में आप अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए उसे बाजार की जेली बिल्कुल ना दें, बल्कि अगर बच्चे जिद करें तो आप उन्हें घर में यह हेल्दी और टेस्टी जेली बनाकर दे सकते हैं। जो केवल तीन इनग्रेडिएंट से झटपट तैयार हो जाएगी और यकीन मानिए कि मार्केट की जेली से लाख गुना बेहतर होगी।
इस तरह बनाएं होममेड जेली (Carrot Beetroot jelly)
इंस्टाग्राम पर zoya.qais नाम से बने पेज पर होममेड जेली बनाने का तरीका शेयर किया गया है। यह जेली न सिर्फ बच्चों को पसंद आएगी, बल्कि बड़े भी इसे मजे से खाएंगे और यह जेली आपकी स्किन, हेयर और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होगी। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
एक चुकंदर
एक गाजर
एक नींबू
शहद (ऑप्शनल) मिठास के लिए
तीन चम्मच जिलेटिन
होममेड जेली के फायदे (easy jelly recipe at home)
गाजर चुकंदर और नींबू से बनी ये जेली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये बच्चों की गट हेल्थ और ब्रेन डेवलपमेंट करने में मदद करती है। वहीं, बड़े इस जेली को खाकर अपनी स्किन, हेयर और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। यह जेली मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ती है और बेहद ही हेल्दी होती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.