
पके आम के पापड़ के बारे में तो सभी जानते हैं। इन्हें कई महिलाएं घर पर भी बनाती है और परिवारवाले इसे स्वाद लेकर खाते भी हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कच्चे आम का भी पापड़ बनाया जाता है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि कच्चे आम से भी पापड़ बनाया जा सकता है और इसे खाने के कई फायदे भी होते हैं। इतना ही नहीं इन्हें गर्मियों में खासतौर पर खाया जाता है। इसे घर पर बना सकते हैं।
कच्चे आम का पापड़ सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये सही है। कच्चे आम यानी कैरी का भी पापड़ बनता है और इसे आसानी से झटपट घर पर भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए किचन में सारी सामग्री मौजूद रहती है। बनने के बाद इसका खट्टा-मीठा स्वाद आता है और इसे लोग चटकारे लेकर खाते हैं। आइए, जानते हैं कच्चे आम का पापड़ घर पर बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है...
ये भी पढ़ें.. Snake Plant की ग्रोथ और लाइफ दोनों बढ़ाएगा ये एक स्मार्ट गार्डनिंग आइडिया
- कच्चा आम- 1 किलो (छिले और कटे हुए)
- शक्कर- 250 से 300 ग्राम (आम की खटास के हिसाब से)
- नमक- 1 छोटा चम्मच
- काला नमक- 1 बड़ा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
- घी या तेल- 1-2 चम्मच (थाली को चिकना करने के लिए)
कच्चे आम का पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप आमों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक बर्तन या कुकर में 1 कप पानी के साथ इन टुकड़ों को नरम होने तक उबाल लें। उबलने के बाद जब ये टुकडे़ नरम हो जाए इनको मैश करें और एक छलनी से छान लें ताकि स्मूद पल्प मिल सके। छाने हुए पल्प को एक कड़ाही में डालें। इसमें शक्कर, नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाले और इन सबको अच्छे से मिला लें। इसे गैस पर कम आंच पर तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा न हो जाए। इसे करीब 7 से 10 मिनट कर पकाएं। जब मिक्चर गाढ़ा हो जाए तो एक बड़ी थाली या प्लेट को घी या फिर तेल से अच्छी तरह चिकना करें और इस गर्म मिक्चर को थाली में पतली परत के रूप में फैला दें। इसे करीब 2 से 3 दिनों तक धूप में या पंखे के नीचे सूखने दें। अच्छी तरह सूख जाने पर आप इसे चाकू से अपनी पसंद के शेप में टुकड़ों में काट लें। कडे़ हुए कच्चे आम के पापड़ को एयरटाइट डिब्बे में रखकर रूम टेम्परेचर पर 3 महीने और फ्रिज में 6 महीने से 1 साल तक स्टोर करके रखा जा सकता है।
1. कच्चे आम का पापड़ा डाइजेशन को मजबूत बनाता है और गैस या कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
2. कच्चे आम का पापड़ विटामिन ए, सी और कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो सेहत के फायदेमंद है।
3. कच्चे आम का पापड़ बॉडी में इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
4. सफर के दौरान या गर्मी में जिन लोगों को जी मिचलाने या उल्टी की प्रॉब्लम होती है, उनके लिए ये पापड़ फायदेमंद है।
- कच्चे आम के पापड़ के क्या फायदे हैं?
ये विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है और गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है।
- गर्मियों में कच्चे आम का पापड़ क्यों खाया जाता है?
इसका खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है और ये स्नैक के रूप में फेमस है।
ये भी पढ़ें.. कच्चे टमाटर का चटपटा अचार, झटपट बनेगा-महीनों चलेगा, बस करना होगा ये काम
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.