
ज्यादातर लेडीज घर पर आम, नींबू, मिर्ची का अचार बनाती हैं और उन्हें स्टोर करके रखती हैं, लेकिन क्या आपको पता दें कि कच्चे टमाटर का अचार भी बनता है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि कच्चे टमाटर से भी चटपटा अचार बनाया जा सकता है और इसे भी महीनों तक रखा जा सकता है। अगर आप कच्चे टमाटर का स्वादिष्ट और लंबे समय तक चलने वाला अचार बनाना चाहते हैं तो ये आसान रेसिपी आपके लिए है। जानिए कच्चे टमाटर का अचार बनाने का सही तरीका, जरूरी मसाले और स्टोर करने के बहुत ही खास टिप्स। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…
अचार खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। कुछ तो ऐसे भी हैं, जो बिना अचार के खाना खाना पसंद ही नहीं करते हैं। यूं तो मार्केट और घर पर कई तरह के अचार रहते हैं, लेकिन आज एक ऐसे अचार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। आपको कच्चे टमाटर के अचार के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे बनाना बहुत आसान और खाने में इसका स्वाद बहुत ही चटपटा होता है। सबसे पहले जानते हैं इसे बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री की जरूरत होती है...
ये भी पढ़ें.. AC से ज्यादा ठंडक देंगी ये 4 सब्जियां, हफ्तेभर खाएं और गर्मी में रहे कूल-कूल
-कच्चे टमाटर (हरे)- 500 ग्राम (छोटे कटे हुए टुकड़े)
- सरसों का तेल- आधा कप
- मेथी दाना- आधा छोटा चम्मच
- राई - 2 छोटे चम्मच
- सौंफ- 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2-3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
- हींग- चुटकी भर
- नमक- स्वादानुसार (अचार में थोड़ा ज्यादा नमक लगता है)
- नींबू का रस- 2-3 चम्मच (खटास के लिए)
कच्चे टमाटर का अचार बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसे आप 10-15 मिनट से कम वक्त में तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले कच्चे टमाटर को अच्छे से धोकर और कपड़े से पोंछ लें। ध्यान रहे हैं इसमें नमी नहीं रहनी चाहिए। इसके बाद इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर एक पैन में सौंफ और मेथी दाना को धीमी आंच पर 1-2 मिनट के लिए भून लें। इसे ठंडा होने पर राई के साथ मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर अच्छे से गरम करें। इस बात का खास ध्यान रखे कि जब तक तेल में धुआं न निकले तब तक इसे पकाएं। फिर तेल को हल्का ठंडा होने दें। इस तेल में हींग, हल्दी, लाल मिर्च और पिसा हुआ मसाला डाल दें। मसाले को अच्छे से हिलाकर मिक्स कर लें और इसमें कटे हुए टमाटर और नमक डालें। फिर को सभी अच्छी तरह मिलाएं और बहुत ही कम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं ताकि टमाटर हल्के नरम हो जाएं। ठंडा होने के बाद इस पर नींबू का रस डालकर मिलाएं। आपका कच्चे टमाटर का अचार तैयार हैं।
कच्चे टमाटर के अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एक साफ और सूखी कांच की बरनी में भर लें। अचार को और अधिक स्वादिष्ट बनाने और इसका महीनों तक स्वाद लेने के लिए इसे 1-2 दिन तक धूप में भी रखें। इसके बाद आप इसे रोज खाएं और अपने खाने का स्वाद बढ़ाएं।
- कच्चे टमाटर का अचार कितने दिन तक खराब नहीं होता?
सही तरीके से बनाया और स्टोर किया गया कच्चे टमाटर का अचार कई महीनों तक स्वादिष्ट बना रह सकता है।
- क्या कच्चे टमाटर का अचार बिना धूप के बनाया जा सकता है?
हां, लेकिन धूप दिखाने से अचार का स्वाद और लाइफ बेहतर हो जाती है।
- कच्चे टमाटर का अचार खाने के क्या फायदे हैं?
ये भोजन का स्वाद बढ़ाता है और टमाटर में मौजूद कई पोषक तत्वों का लाभ भी देता है।
ये भी पढ़ें.. Summer Shahi Mango Drink: 5 मिनट में घर पर बनाएं रिच-खुशबूदार ड्रिंक, खिल उठेगा तन-मन
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.