Summer Mango Drink: गर्मी में आम का यूज किस तरह से किया जा सकता है? आम से घर पर कौन-कौन सी ड्रिंक्स बनाई जा सकती है? आम से शाही ड्रिंक्स कैसी बनाई जाती है? 

Summer Shahi Mango Drink Recipe: गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है और हर कोई बेहाल है। गर्मी और उमस की वजह से पसीना ज्यादा बह रहा है और लोगों का एनर्जी लेवल डाउन हो रहा है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कई तरीके के उपाय कर रहे हैं। इसी मौके पर आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे गर्मी से तुरंत राहत मिलेगी और इसे घर पर 5 मिनट में तैयार किया जा सकेगा। आपको बता दें कि ये ड्रिंक आम से बनती है और इसका स्वाद लाजवाब होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर पर कैसे बनाएं शाही मैंगो ड्रिंक

गर्मी से हर कोई बेहाल हो रहा है। हर कोई चाहता है कि इससे कैसे भी करके राहत मिले। लोग उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए मार्केट में मिलने वाले कोल्ड और सॉफ्ट ड्रिंक्स पी रहे हैं। हालांकि, इन चीजों से कम समय के लिए गर्मी से राहत मिल पाती है। इसी बीच आपको घर पर बनाई जाने वाली एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपका तन-मन खिल उठेगा और आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। हम यहां बात कर रहे हैं शाही मैंगो ड्रिंक की। जानते हैं इसे बनाने में किन चीजों की जरूरत पड़ती हैं...

ये भी पढ़ें.. Perfect Fish Recipe: फिश बनाते समय कर रहे हैं ये 5 बड़ी गलतियां? स्वादिष्ट मछली भी बन सकती है रबड़

शाही मैंगो ड्रिंक बनाने की सामग्री

- पके हुए आम - 2 (कटे हुए)

- ठंडा दूध - 1 कप

- शक्कर -2–3 चम्मच (स्वाद अनुसार)

- वनीला आइसक्रीम - 2–3 स्कून

- बर्फ के टुकड़े - 8-10 (ऑप्शनल)

- ड्राय फ्रूट्स- काजू, बादाम, पिस्ता

- चेरी या टूटी-फ्रूटी - सजाने के लिए

- सब्जा बीज- 2 टेबल स्पून (भिगोए हुए)

- फालूदा सेव- आधा कप

- रोज सिरप- 4-5 टेबल स्पून

कैसे बनेगी शाही मैंगो ड्रिंक

शाही मैंगो ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को साफ करके इसके छोटे-छोटे पीस कर लें। इसके बाद आम के टुकड़े, दूध और शक्कर को मिक्सर में डालकर स्मूद शेक बना लें। कई बार पीसने के बाद भी आम के कुछ टुकड़े बच जाते हैं, ऐसे इसे दोबारा मिक्सर में चलाएं। इसके बाद एक बड़े ग्लास में सबसे पहले रोज सिरप डालें। फिर फालूदा सेव और भिगोए हुए सब्जा बीज डालें। अब तैयार मैंगो शेक को ग्लास में भर दें। ऊपर से 2 से 3 स्कून वनीला आइसक्रीम डालें। अंत में कटे हुए ड्राय फ्रूट्स, चेरी या टूटी-फ्रूटी से गार्निश करें। चाहें तो कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। आपकी ठंडी-ठंडी शाही मैंगो ड्रिंक सर्व करने के लिए तैयार है। इस ड्रिंक का स्वाद सुबह के नाश्ते के बाद या दोपहर में सबसे अच्छा लगता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ लंबे समय तक तरोताजा महसूस कराने में भी मदद करता है।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

1. शाही मैंगो ड्रिंक ज्यादा गाढ़ा चाहिए तो क्या करना चाहिए?

ज्यादा गढ़ा शेक बनाना है तो इसमें दूध ना मिलाएं।

2. केसर या इलायची पाउडर डालकर शाही मैंगो ड्रिंक फ्लेवर बढ़ा सकते हैं?

वैसे तो इसमें रोज सिरप डाला जाता है, लेकिन अगर रोज की जगह आप केसर या इलायची वाला स्वाद चाहते हैं तो इनका यूज किया जा सकता है?

ये भी पढ़ें.. Cool Creamy Raita: 2 मिनट में बनने वाला कूल क्रीमी रायता देगा गर्मी से घंटों राहत