
गर्मी की वजह से हर कोई परेशान और बेहाल है। सभी इससे पार पाने के लिए कई तरह के जतन कर रहे हैं। हालांकि, भीषण गर्मी में ठंडक पाना आसान नहीं। वैसे, कुछ उपाय हैं, जिनको अपनाने से गर्मी से निजात मिल सकती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ठंडक देने वाली सब्जियां। इन्हें नियमित खाने से लू, डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है और शरीर की बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है। आइए, जानते हैं इनके बारे में डिटेल में...
गर्मी में हर किसी की पहली प्रायोरिटी रहती है कि कैसे ठंडक मिले। वैसे इसके लिए लोग तरह-तरह के फॉर्मूले अपनाते हैं, लेकिन फिर भी बमुश्किल ठंडक मिल पाती है। गर्मी में ठंडक पाने के लिए आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिसे खाने से आपको एसी से भी ज्यादा ठंडक मिलेगी। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल...
ये भी पढ़ें.. Summer Recharge Drink: गर्मी में तुरंत करेगा रिजार्च, मिनटों में बनेगा ये खट्टा-मीठा शरबत
लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसे गर्मियों में खाने से ठंडक मिलती है। इसकी आप सब्जी बनाकर हर दूसरे-तीसरे खाएं और ठंडक महसूस करें। आपको बात दें कि इसमें लगभग 96 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है। इससे गर्मी में पसीना निकलने से एनर्जी लेवल कम नहीं होता है।
क्या है इसका फायदा- लौकी खाने का फायदा ये होता है कि ये पेट के लिए बहुत हल्की होती है और अपच या एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी बचाती है।
गर्मी के मौसम हर किसी को अपने खाने में ककड़ी को जरूर शामिल करना चाहिए। आप इसे सलाद के तौर पर या फिर इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ककड़ी खाने से गर्मियों में बॉडी का टेम्प्रेचर कम रहता है और एनर्जी भी बनी रहती है।
क्या है इसका फायदा- ककड़ी में पानी और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है और डाइजेशन भी ठीक रहता है।
कई लोग तोरी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन ये काफी फायदेमंद सब्जी होती है। इसे आप अपने तरीके से बनाएं और अपने लंच या डिनर में जरूर शामिल करें। इसका स्वाद अच्छा होता है। बता दें कि तोरी एक ठंडी तासीर वाली सब्जी होती है और गर्मी में इसे खाने से बॉडी में ठंडक बनी रहती हैं। इससे आसानी से डाइजेस्ट किया जा सकता है।
क्या है इसके फायदे- गर्मी के लिए तोरी को बाकी सब्जियों के लिए मुकाबले बेस्ट सब्जी माना जाता है।
टिंडा एक ऐसी सब्जी है, जिसे ज्यादातर लोग खाना अवॉयड करते हैं। इसका स्वाद फीका होने के कारण इसे खाने से बचते हैं। वैसे, आपको बता दें कि टिंडा की सब्जी को मसालेदार या फिर भरवां बनाकर भी खाया जा सकता है। इससे इसका स्वाद एकदम बदल जाएगा और ये बॉडी को कूल रखेंगी। ये एक ऐसी सब्जी है, जिसे खाने से शरीर में भारीपन महसूस नहीं होता है।
क्या है इसके फायदे- बता दें कि टिंडा खाने से पेट की गर्मी शांत होती है और बॉडी का एनर्जी लेवल भी बना रहता हैं।
ये भी पढ़ें.. गॉर्डन के कॉर्नर में बनाएं 5 स्टाइलिश लैंडस्केप, कम खर्च में खिल उठेगा बगीचा
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.