
इन दिनों काफी उमस हो रही है और इससे लोग बेहाल है। गर्मी से पार पाने के लिए सभी कोई न कोई जुगाड़ लगा रहे है। ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स से ठंडक पाने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे, आपको बता दें कि गर्मी से निपटने का एक आसान तरीका है गन्ने का रस। मार्केट में मिलने वाली महंगी ग्लास की चिंता छोड़ कर आप इसे घर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं। घर पर बिना मशीन के मिनटों में स्वादिष्ट गन्ने का रस बनाया जा सकता है। जानिए आसान रेसिपी, बनाने की ट्रिक और इसके 2 बड़े स्वास्थ्य फायदे जो गर्मियों में शरीर को रखेंगे तरोताजा…
गर्मी हो और गन्ने का रस न पिए ऐसा तो हो नहीं सकता। हालांकि, बार-बार बाजार में महंगे गन्ने के रस की ग्लास पीना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि बिना मशीन के घर पर ही कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और ताजा गन्ने का रस बनाया जा सकता है। इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। आपके कीचन में मौजूद कुछ खास चीजों से घर पर ही गन्ने का रस बन जाएगा। आइए, जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती हैं।
ये भी पढ़ें.. पके आम नहीं कच्चे आम का पापड़, स्वाद नहीं सेहत में भी कमाल- जानें 4 दमदार फायदे
- गुड़- 100 ग्राम (छोटे टुकड़े, गहरा और पुराना गुड़ लें तो ज्यादा फायदा होगा)
- पुदीना- 10-12 पत्तियां
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- अदरक- आधा छोटा चम्मच (घिसा हुआ या छोटा टुकड़ा)
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- पानी- डेढ़ से दो गिलास
- बर्फ के टुकड़े- जरूरत के हिसाब से
घर पर गन्ने का रस बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे या बाउल में कटे हुए गुड़ को पिघला लें। पिघलने के लिए इसमें आधा कप पानी डाले और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे गुड़ पानी में घुल जाएगा और पतला हो जाएगा। अब इस गुड़ के पानी को छन्नी से छान लें ताकि इसमें जो भी कचरा हो निकल जाए। अब मिक्सी के जार में छना हुआ गुड़ का पानी, पुदीने की पत्तियां, अदरक, काला नमक और नींबू का रस डालें। इसके बाद इसमें ढेर सारा बर्फ और ठंडा पानी डालें। मिक्सी को 1-2 मिनट तक चलाएं। ऐसा करने से जूस में ठेले वाले रस की तरह झाग बन जाएगा। तैयार गन्ना के रस को छान ले और आराम से होम मेड गन्ने के रस का परिवारवालों के साथ पीकर मजा लें। आपको बता दें कि घर में गन्ने का रस बनाने के लिए शक्कर का यूज न करें, हमेशा गुड़ से ही बनाएं, तभी ये असली गन्ने के रस वाला स्वाद देगा। आप दिन में 1-2 गिलास पी सकते हैं, इससे डाइजेशन भी अच्छा होता है।
- गर्मियों में गन्ने का रस पीना क्यों फायदेमंद है?
ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और तुरंत ऊर्जा देता है।
- क्या गन्ने का रस रोज पी सकते हैं?
सीमित मात्रा में ताजा गन्ने का रस पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ज्यादा पीने से बचना चाहिए।
- गन्ने का रस पीने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
दोपहर के समय या धूप से आने के बाद इसको पीने से सबसे ज्यादा राहत मिलती है।
- घर का बना गन्ने का रस बाजार के रस से बेहतर क्यों माना जाता है?
घर पर साफ-सफाई और अपनी पसंद के अनुसार सामग्री मिलाकर रस बनाया जा सकता है, जिससे स्वाद और गुणवत्ता बेहतर रहती है।
ये भी पढ़ें.. 1 कप चावल के आटा में झटपट बनेंगे 100 कुरकुरे पापड़, अपनाएं एक जबरदस्त ट्रिक
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.