Leftover Christmas Cake: बचा हुआ क्रिसमस केक ऐसे करें रीयूज, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

Published : Dec 26, 2025, 01:49 PM IST
बचे केक से बनाएं 5 रेसिपी

सार

How To Reuse Christmas Cake: क्रिसमस के बाद अक्सर घर में प्लम केक या रम केक बच जाता है, जो कुछ दिनों में ड्राई हो जाता है। लेकिन अगर आप थोड़ा सा क्रिएटिव सोचें, तो बचे हुए क्रिसमस केक से कई टेस्टी और मजेदार डेजर्ट बनाए जा सकते हैं।

Leftover Christmas Cake Recipes: 25 दिसंबर को धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया गया, लोगों ने घरों में प्लम या रम केक खूब बनाएं। लेकिन क्रिसमस के बाद अक्सर ऐसा होता है कि केक बच जाता है। अगर आप बचे हुए केक को खाना नहीं चाहते और फेंकना भी नहीं चाहते, तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसे पांच आसान तरीके जिससे आप क्रिसमस केक को रीयूज करके नई डिश बना सकते हैं और यकीन मानिए कि ये डिश बच्चों से लेकर बड़े तक खूब शौक से खाएंगे।

केक पॉप्स

बचे हुए केक से आप बच्चों के लिए केक पॉप्स बना सकते हैं। इसके लिए केक को मसल कर उसके क्रंब्स बना लें। उसमें थोड़ा सा चॉकलेट सॉस या फ्रॉस्टिंग मिलाएं। छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं। एक स्टिक पर लगाएं। चॉकलेट में डिप करें और ऊपर से स्प्रिंकलर डालकर इसे सेट होने दें।

और पढ़ें- Sweet Potato Brownie: 2K वाला केक फेल, हबी के बर्थडे पर बनाएं शकरकंद ब्राउनी

केक पुडिंग स्टाइल डेजर्ट

बचे हुए केक से आप केक पुडिंग बना सकते हैं। केक के टुकड़े को दूध, कस्टर्ड पाउडर, थोड़ी सी चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर एक बैटर बनाएं। इसे टिन में डालकर 20 से 30 मिनट के लिए बैक करें। ये बिल्कुल ब्रेड पुडिंग जैसा लगता है।

केक ट्रफल्स करें ट्राई

बचे हुए केक से आप केक ट्रफल्स बना सकते हैं। इस लेयर वाले केक को बनाने के लिए एक गिलास या बाउल में केक, उसके ऊपर गाढ़ा कस्टर्ड और तीसरी लेयर में फ्रूट्स और व्हिप्ड क्रीम डालकर तीन लेयर बनाएं। ये केक ट्रफल चुटकियों में 5 से 10 मिनट में तैयार हो जाएगा।

बचे हुए केक से बनाएं चीज केक

बचे हुए क्रिसमस केक से आप चीज केक भी बना सकते हैं। केक को क्रंब्स करके थोड़ा सा बटर मिलाकर एक लेयर लगाएं। इसके ऊपर क्रीम चीज डालें, ऊपर से अपने पसंद के फ्रूट्स और नट्स डालकर इसे सेट होने दें। आपका चीज केक तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- केक खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान ! मेकिंग प्रोसेस देख आ जाएगी घिन- देखें Video

केक मिल्क शेक

बचे हुए केक से बच्चों के लिए आप केक मिल्क शेक भी बना सकते हैं। आप वनीला या चॉकलेट आइसक्रीम, दूध और केक के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे ग्लास में डालें, चॉकलेट सिरप डालकर बच्चों के लिए मजेदार केक मिल्क शेक तैयार करें। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी
सेल खत्म होने से पहले देखें ! ₹2000 के अंदर दमदार मिक्सर ग्राइंडर डील्स