Oh No... गर्मी में खट्टा हो गया डोसा बैटर? खाने के साथ-साथ सफाई और गार्डनिंग में भी आएगा काम

Published : Jun 12, 2025, 02:00 PM IST
How-To-Fix-Sour-Dosa-Batter

सार

Over fermented idli batter use: गर्मियों में डोसा बैटर जल्दी खट्टा हो जाता है। चिंता न करें, चावल का आटा, सूजी, बेसन या बेकिंग सोडा डालकर इसे ठीक किया जा सकता है। खट्टे बैटर से किचन की सफाई भी हो सकती है!

How To Fix Sour Dosa Batter: गर्मियों के दिनों में इडली डोसा बैटर में फर्मेंटेशन बहुत जल्दी हो जाता है और यह बहुत जल्दी खट्टा भी हो जाता है। ज्यादा खट्टे बैटर से इडली या डोसा बनाने में वह स्वाद नहीं आता जो नॉर्मल फर्मेंटेड बैटर में आता है। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि अगर डोसा या इडली का बैटर ज्यादा खट्टा हो गया है, तो इसे कैसे ठीक किया जा सकता है या इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?

खट्टा डोसा बैटर ठीक करने के 6 टिप्स (what to do with extra sour batter)

  • खट्टे डोसा बैटर में 2–3 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। इससे बैटर पतला भी नहीं होगा और खट्टापन भी कम होगा।
  • खट्टे बैटर में 2 टेबल स्पून सूजी मिलाने से खट्टापन बैलेंस हो जाएगा और डोसे कुरकुरे भी बनेंगे।
  • पुराने खट्टे बैटर को 1:1 अनुपात में ताजे बैटर या पानी से पतला करें। इससे खट्टापन कम होगा और बैटर की मात्रा भी बढ़ जाएगी।
  • ज्यादा खट्टे बैटर में 1–2 टेबलस्पून बेसन मिलाने से बैटर का स्वाद बैलेंस हो जाएगा।
  • ज्यादा खट्टे बैटर में 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा या थोड़ा सा ईनो डालें। इससे खट्टापन काफी हद तक कम हो सकता है और डोसा या इडली फूलेगी भी।
  • आप बैटर में एक चुटकी चीनी या थोड़ा सा घुला हुआ गुड़ डाल सकते हैं ताकि खट्टेपन का बैलेंस बने।

 

 

ज्यादा खट्टा हो जाए बैटर तो क्या करें (Dosa batter cleaning hack)

इंस्टाग्राम पर useful_human_being नाम से बने पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि अगर इडली-डोसे का बैटर बहुत ज्यादा खट्टा हो गया है, तो आप इसका इस्तेमाल किचन सिंक और नल की सफाई के लिए कर सकते हैं। स्टील की सिंक और नल पर बैटर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर एक कपड़े से इसे साफ कर लें और अच्छी तरह से धो लें। धोने के बाद भी जो पानी बचे उसे फेंके नहीं बल्कि आप पेड़ पौधों में डालकर इन्हें हरा भरा कर सकते हैं।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश