
World cup final women 2025 में जीत का परचम लहराने वाली भारतीय महिला क्रिकेट जितनी मेहनती है, उतनी खाने की शौकीन भी। आज हम आपको कप्तान हरमनप्रीत कौर से लेकर जेजिमा और शेफाली सिंह के मन पसंदीदा फूड लिस्ट के बारे में बताएंगे, जिन्हें वह चीट डे पर खाना पसंद करती हैं।
वैसे तो क्रिकेटर्स मैच और टूर्नामेंट के लिए स्पेशल और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। उनके हेल्थ से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाता है, हालांकि कभी-कभी उन्हें भी चीट डे मिलता है। ऐसे में करीना कपूर (Kareena Kapoor Podcast) के पॉडकास्ट में हरमनप्रीत ने खुलासा किया था कि वह छोले-भटूरे की बहुत बड़ी फैन, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ फिट रहना जरूरी है। जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वह भटूरे खाना पसंद करती हैं।
World Cup Semi Final में शतक से सात बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाने वाली जेमिमा जेसिका भी खान की शौकीन है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह मुंबई का खाना ज्यादा पसंद करती हैं, जिसमें भजी पाव के अलावा उन्हें ठेचा बहुत पसंद है।
ये भी पढ़ें- फिटनेस सीक्रेट रिवील! कप्तान हरमनप्रीत कौर की डाइट में सबसे खास है ये सफेद चीज
टीम में सबसे ज्यादा खाना कौन खाता है ये सीक्रेट भी कैप्टन कौर ने रीवील किया था। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि, खाना खाने के मामले में रिचा घोष और शेफाली वर्मा से आगे कोई नहीं है। दोनों को अलग-अलग तरह की चीजें ट्राई करना पसंद हैं।
ये भी पढ़ें- World Cup 2025 में कौन बनी रन मशीन, किसने बिखेरा गेंद से जलवा? जानें टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
ICC Women World Cup 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी देश के नाम की।
Women World Cup का इतिहास देखा जाए, अभी तक ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम बनकर उभरी है। जिन्होंने, 1978, 1982, 1988, 1997, 2025, 2013 और 2023 में खिताब जीता था।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.