इस चीज को देखकर आज भी ललचाता है धोनी का मन, कोई भी ऑफर करें माही झट से हो जाते है रेडी

Published : May 30, 2023, 10:58 AM IST
MS Dhoni love for tea

सार

MS Dhoni love for tea: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी अपनी एक आदत को लेकर हमेशा गिल्टी फील करते है और कोई भी ऑफर करें इसके लिए कभी मना नहीं कर पाते हैं। 

फूड डेस्क: क्रिकेट के मैदान पर चुस्ती फुर्ती बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी होती है और अपनी फेवरेट खाने और पीने की चीजें छोड़कर एक टाइट डाइट प्लान फॉलो करना पड़ता है। तभी तो 40-42 की उम्र में भी वह फुर्तीले और जवां दिखते हैं। कुछ ऐसी ही चुस्ती फुर्ती चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की है, जो 41 साल की उम्र में भी चीते सी तेज रफ्तार दौड़ते हैं और स्टंपिंग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की एक ऐसी चीज है जिसे देखकर धोनी कभी खुद को नहीं रोक पाते, भले ही यह ड्रिंक बहुत अनहेल्दी होती है।

चाय को देखकर ललचाता है माही का दिल

चाय एक ऐसी चीज है जो भारतीयों की जान है। सुबह कि चाय हो या दोस्तों के साथ टपरी पर चाय पीना हो यह एक ऐसी चीज है जिसे पीने से लोग अपने आप को रोक नहीं पाते हैं। कुछ इसी तरह से महेंद्र सिंह धोनी भी हैं, जो चाय के बड़े शौकीन है चाहे मैदान पर हो या जिम के बाहर भी हो अगर उन्हें कोई चाय ऑफर कर देता है, तो वह इसके लिए मना नहीं कर पाते हैं। जबकि, वह जानते हैं कि चाय में बहुत सारी चीनी डाली जाती है, जो इसे काफी अनहेल्दी बनाता है।

 

 

एमएस धोनी का वायरल वीडियो

एक इंटरव्यू के दौरान प्रेजेंटर ने जब धोनी से पूछा कि एक ऐसी कौन सी चीज है जिसके लिए आप हमेशा गिल्टी फील करते हैं, तो इस पर धोनी ने कहा कि यह चाय है जो काफी अनहेल्दी होती है। इसमें शक्कर डाली जाती है, लेकिन फिर भी वह इसे पीने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। इंटरव्यू के दौरान धोनी ने कहा कि वह थोड़े ओल्ड स्कूल है प्रैक्टिस के बाद हो या पहले जब भी उन्हें मौका मिलता है वह एक कप चाय जरूर पी लेते हैं। यह एक ऐसी चीज जो हम सब के बहुत करीब है।

एम एस धोनी की फेवरेट डिश

बात करते हैं महेंद्र सिंह धोनी की फेवरेट डिश की तो उन्हें बटर चिकन खाना बहुत पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वैसे तो वह बहुत स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं और अपनी फिटनेस को लेकर बहुत कॉन्शियस है। लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है वह बटर चिकन और नान खाना बहुत पसंद करते हैं। इसके साथ अगर गुलाब जामुन या खीर मिल जाए तो क्या ही कहने।

और पढ़ें- 'Definitely not' IPL रिटायरमेंट को लेकर एमएस धोनी ने कहा कुछ ऐसा कि फैंस की हो गई बल्ले-बल्ले

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका