
Iron Rich Palak Rava Idli Recipe: अगर आपका बच्चा पालक से बनी सब्जी या डिश नहीं खाता है तो आप उसे पालक की अन्य स्वादिष्ट रेसिपी बनाकर खिला सकती हैं। ज्यादातर बच्चों को इडली खाना बेहद पसंद होता है। आप पालक से बनी इडली बनाएं। इसे बच्चे मन से खाएंगे और उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन पहुंचेगा। आइए जानते हैं पालक की इडली की सिंपल रेसिपी क्या है?
रवा - 1 कप
पालक - 1 मुट्ठी (बारीक कटा हुआ)
दही - 1/2 कप
पानी - 1/2 कप (आवश्यकतानुसार)
जीरा - 1 चम्मच
सरसों - 1/2 चम्मच
उड़द दाल - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा (कटा हुआ)
करी पत्ता - थोड़ा सा
इलायची पाउडर - थोड़ा सा (स्वाद के लिए)
नमक - स्वादानुसार
तेल - 1 टेबलस्पून
गुड़
1.पालक की इडली बनाने के लिए आपको सबसे पहले रवा को हल्का भूरा होने तक भूनना पड़ेगा।
2. अब तड़का और पालक डालने के लिए उसी कड़ाही में फिर से तेल डालें, सरसों, उड़द दाल, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता डालकर अच्छी तरह भूनें। फिर, कटा हुआ पालक डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
3. घोल बनाने के लिए भुने हुए रवा को एक बड़े बर्तन में लें, दही, पालक का मिश्रण, नमक, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
4. इडली के सांचों में थोड़ा तेल लगाएं, तैयार घोल डालें और भाप में 10-12 मिनट तक पकाएं।
6.पकने के बाद, इडली को नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें।
सिंपल इडली की अपेक्षा पालक रवा इडली स्वादिष्ट होती है। इस बच्चे आराम से बिना किसी झिझक के खा सकते हैं। पालक रवा इडली खाने से न सिर्फ शरीर को आयरन मिलता है बल्कि थकावट भी दूर होती है। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इडली बनाकर खा सकते हैं ।अपनी पसंद के हिसाब से नारियल की चटनी या सांबर का इस्तेमाल करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.