Kacha Kela Kabab Recipe in Hindi: शाम के नाश्ते के लिए कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं? कच्चे केले के कबाब बनाएं! ये रेसिपी आसान है और स्वाद से भरपूर।
Kacha Kela Kabab Recipe in Hindi: अगर शाम को कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। जब हम शाम को कुछ ऐसा खाते हैं तो हमारा मूड एकदम फ्रेश हो जाता है और हमें एक नया स्वाद भी अनुभव करने को मिलता है। ऐसे में आज का यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम आने वाला है जो हर दिन एक जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर ही बड़ी आसानी से कच्चे केले के कबाब कैसे बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।
कच्चे केले के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर उबाल लें। उबालने के लिए एक बर्तन में पानी लें, उसमें केले डालें और मध्यम आंच पर उबालें। इसे उबलने में करीब 7 से 10 मिनट का समय लगता है। केले को अच्छे से उबाल लें।
एक पैन में 2 चम्मच घी डालें और फिर उसमें बारीक कटा प्याज डालें। इसमें 4 से 5 लहसुन की कलियाँ डालें और काजू को भून लें।
उबले हुए केले को छीलकर उसका पेस्ट बना लें। बाद में तली हुई सब्जियों का अलग से पेस्ट बना लें।
एक पैन में एक चम्मच घी डालें, उसमें हींग, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें, फिर पिसा हुआ केला डालें, तली हुई सब्जियों का पेस्ट भी मिला लें, थोड़ा भूनने के बाद सत्तू पाउडर डालें, आखिर में स्वादानुसार नमक डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिल जाने तक भूनें।
इसे कबाब का आकार दें और पैन में तल लें
मिश्रण ठंडा होने के बाद कबाब को गोल चपटा आकार दें और पैन में घी डालकर तल लें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.