Kathal Achar Kaise Banaye: दादी के हाथों जैसा स्वाद अब घर पर, सीखें कटहल का अचार बनाने का आसान तरीका

Published : Apr 20, 2026, 05:30 PM IST
jackfruit pickle

सार

Jackfruit Pickle Recipe: कटहल का अचार एक पारंपरिक और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। सरसों के तेल और देसी मसालों से तैयार यह अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है और लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है।

Kathal ka Achar Recipe: कटहल का अचार भारतीय रसोई की उन पारंपरिक रेसिपी में से एक है, जिसका नाम सुनते ही बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। पहले के समय में दादी-नानी गर्मियों के मौसम में घर पर मसालेदार कटहल का अचार बनाकर बड़े मर्तबान में भरकर रखती थीं। इसकी खुशबू और स्वाद खाने की साधारण थाली को भी खास बना देता था। अगर आप भी वही पुराना देसी स्वाद फिर से चखना चाहते हैं, तो घर पर कटहल का अचार आसानी से बना सकते हैं। सही मसालों और धूप की मदद से यह अचार लंबे समय तक स्वादिष्ट बना रहता है।

अचार बनाने की सामग्री

  • 500 ग्राम कच्चा कटहल
  • 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 2 बड़े चम्मच पीली सरसों पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 1 छोटा चम्मच कलौंजी
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हींग
  • 2 बड़े चम्मच नमक
  • 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन

 स्टेप 1: कटहल तैयार करें

सबसे पहले हाथों में थोड़ा तेल लगाकर कटहल को छील लें ताकि चिपचिपापन हाथों में न लगे। अब कटहल के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें और उसके बीज निकाल दें। इसके बाद पानी में अच्छी तरह धो लें। कटहल के टुकड़ों को 5 से 7 मिनट हल्का उबाल लें ताकि वे थोड़े नरम हो जाएं। फिर इन्हें छलनी में निकालकर सूखने दें।

स्टेप 2: मसाले तैयार करें

अब एक पैन में मेथी दाना और सौंफ को हल्का भून लें। ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें। एक बड़े बाउल में सरसों पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, हींग, अजवाइन और कलौंजी डालें। फिर इसमें भुने हुए मसाले मिलाएं। यही मसाला अचार को पारंपरिक और देसी स्वाद देगा।

ये भी पढ़ें- समोसा खाने से पहले देख लें ये VIDEO, वेंडर की गंदी हरकत देख भड़के लोग

स्टेप 3: कटहल में मसाला मिलाएं

कटहल के सूखे टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में डालें और तैयार मसाला अच्छी तरह मिलाएं। अब ऊपर से नींबू का रस डालें। फिर सरसों का तेल गर्म करके ठंडा करें और उसे कटहल में डालें। तेल इतना होना चाहिए कि मसाला और कटहल अच्छे से कोट हो जाएं। सब कुछ हाथ या चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 4: धूप में रखें

अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें। अब इस जार को 4 से 5 दिनों तक रोज धूप में रखें। हर दिन एक बार सूखे चम्मच से अचार को हिलाएं ताकि मसाले बराबर मिलते रहें। धूप मिलने से कटहल का अचार धीरे-धीरे पकता है और उसका स्वाद और भी गहरा हो जाता है।

ये भी पढ़ें- 5 Different Panna Recipe: आम छोड़िए टमाटर से लेकर अनानास तक इन 5 चीजों का बनाएं पन्ना

स्टेप 5: सर्व करें और स्टोर करें

जब अचार अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसे पराठे, दाल-चावल या सादी रोटी के साथ परोसें। इसका खट्टा-तीखा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। ध्यान रखें कि अचार निकालते समय हमेशा सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें। सही तरीके से रखा जाए तो यह अचार कई महीनों तक खराब नहीं होता।

घर का बना कटहल का अचार सिर्फ स्वाद ही नहीं देता, बल्कि पुराने दिनों की यादें भी ताजा कर देता है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Rasgulla Sugar Syrup Uses: रसगुल्ले की बची चाशनी फेंकने की न करें भूल, इन 4 तरीकों से उठाएं पूरा फायदा
Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावल को फेंकने की भूल न करें, सूजी मिलाकर बनाएं सुपर क्रिस्पी अप्पे