
अगर आपके पास हैंड ब्लेंडर तो क्या आप भी उससे केवल प्यूरी को पीसने का काम करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिक्सर ग्राइंडर की मदद से आसानी से आप कई काम मिनटों में निपटा सकती हैं। अगर आपका हैंड ब्लेंडर किचन के एक कोने में पड़ा है तो इसे अब बाहर निकालने का समय आ गया है। जानिए किन कामों के लिए हैंड ब्लैंडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
जब भी सूप या फिर ग्रेवी को पीसना होता है तो पहले उसके ठंडे होने का इंतजार करना और फिर मिक्सर ग्राइंडर में पीसने से सफाई का काम दोगुना बढ़ जाता है। आप आसानी से हैंड ग्राइंडर की मदद ग्रेवी को पीस सकते हैं और ज्यादा बर्तन भी नहीं छोने पड़ेंगे।
इलायची, लहसुन जैसी छोटी चीजों को भी आसानी से हैंड ब्लेंडर की मदद से पीसा जा सकता है। सबसे पहले लहसुन, इलायची आदि को एक प्लास्टिक पेपर में रख लें और फिर हैंड ब्लेंडर के फ्रंट में लगाकर पीसे। आसनी से कुछ सेकेंड में ही इसके टुकड़े तैयार हो जाएंगे।
गैस में मलाई बनाते हैं तो इसके बजाय आप हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मलाई को एक बाउल में रखें और हैंड ब्लेंडर चलाएं। कुछ सेकंड में मक्खन बनकर तैयार हो जाएगा।
और पढ़ें: सर्दियों में फौलादी ताकत: खाइए ये 5 देसी पावर लड्डू
कोई ब्लेंडर जार के बिना इस्तेमाल के आप एक ही गिलास में आसानी से हैंड ब्लेंडर की मदद से मिल्कशेक, लस्सी और स्मूदी तैयार कर सकते हैं। आपको ज्यादा सोचने की जरूरत भी महसूस नहीं होगी।
सॉस को इमल्सीफाई करना जैसे मेयोनीज, हॉलैंडाइस वगैरह आदि भी हैंड ब्लेंडर की मदद से आसानी से किया जा सकता है। आपको मेयोनीज बनाने के टिप्स पता हो तो आसानी से आप बच्चों के लिए ये रेसिपी घर पर हैंड ब्लेंडर की मदद से तैयार कर सकती हैं।
और पढ़ें: रेस्टोरेंट स्टाइल लच्छा प्याज बनाएं 3 तरीके से, खाने का स्वाद बढ़ जाएगा दोगुना
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.