
फूड डेस्क: नाश्ता हो, दोपहर का खाना हो या रात का डिनर ही क्यों ना हो पराठे एक ऐसी चीज है जो किसी भी समय खाए जा सकते हैं। खासकर जब भरवां पराठे बनाए जाते हैं तो यह बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हम पनीर के पराठे बनाते हैं तो उसका सारा मसाला बाहर निकल जाता है और पराठे पूरी तरह से बिगड़ जाते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप एकदम भरे हुए और मजेदार पनीर के पराठे घर पर बना सकते हैं....
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की इजी पराठा रेसिपी
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे आप बिना फटे या स्टफिंग के बाहर निकले आसानी से पनीर के पराठे बना सकते हैं, तो आप नोट कर लीजिए कि कैसे आप पनीर के पराठे एकदम भरे हुए और मोटे बना सकते हैं-
1. सबसे पहली बात की पनीर का पराठा बनाते समय इसका आटा बहुत नरम गूंथना चाहिए। इसके लिए 2 कटोरी आटे में चुटकी भर नमक डालें और इसका सॉफ्ट आटा तैयार कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच तेल डालकर इसे अच्छे से नीट करें। आटा गूंथ जाने के बाद इसे ढककर करीब आधे घंटे तक रेस्ट करने दीजिए, इससे पराठे सॉफ्ट बनते हैं।
2. अब बात आती है कि पनीर की स्टफिंग कैसे की जाए ताकि यह पराठों में से बाहर नहीं निकलें। अगर आप पनीर के पराठे में प्याज डाल रहे हैं तो प्याज को काटकर इसमें नमक डालकर इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें और जब इसका पानी अलग होने लगे तो इसे निचोड़ कर साइड कर लें।
3. पनीर का पराठा बनाते समय पनीर को छिलनी से मोटा ग्रेट करें और इसमें दरदरे पिसे हुए मसाले डालें। इसके बाद प्याज का रस निकालकर इसे डालें। यह सबसे जरूरी स्टेप है, क्योंकि जरा सा प्याज का पानी भी होने से पराठे फटने लगते हैं।
4. पराठे को स्टफ करने से पहले आटे की लोई को एक कटोरी जैसे आकार में बना लें और इसके अंदर चम्मच की मदद से 2-3 चम्मच मसाले की स्टफिंग करें।
5. अब पराठे को हाथ से थोड़ा फ्लैट करके बेलन से हल्के हाथों से बेल लें। मीडियम हॉट तवे पर पराठे को दोनों तरफ घी या तेल से क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
और पढे़ं- मिलावटी मावे को कहे टाटा बाय-बाय और घर पर 1 लीटर दूध से तैयार करें ढाई सौ ग्राम मावा
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.