Korean Bowl Set: किचन और डाइनिंग को दें K POP लुक, 200 में खरीदें 6 कोरियन बाउल

Published : Apr 18, 2026, 03:30 PM IST

Korean Bowl Set Under 200: कोरियन बाउल सेट आजकल किचन और डाइनिंग में नया ट्रेंड बन चुका है। क्यूट डिजाइन, पेस्टल कलर और मल्टीपर्पज यूज के साथ ये बाउल्स आपके किचन को K-POP स्टाइल का मॉडर्न और एस्थेटिक लुक देते हैं...

PREV
16
कोरियन बाउल सेट की खासियत

कोरियन बाउल सेट बोन चाइना बाउल सेट से काफी अलग होते है। ये अपने सिंपल, क्लीन और सॉफ्ट कलर टोन के लिए जाना जाता है। मॉडर्न किचन में यह बहुत ही एलिगेंट लगता है। इसका इस्तेमाल आप मल्टीपरपज तरीके से नूडल्स, राइस, सूप, सलाद सबके लिए कर सकते हैं।

और पढे़ं- रोटी को पसीजने से कैसे बचाएं: कैसरोल में गरम रोटी रखने का सही तरीका, नहीं होगी गीली

26
मल्टी कलर कोरियन बाउल सेट

कोरियन बाउल सेट में आप मल्टी कलर वाला पैटर्न भी चुन सकते हैं। जिसमें दोनों साइड हैंडल्स भी दिए गए हैं। इसमें ब्लू, येलो, ऑरेंज जैसे ब्राइट कलर का इस्तेमाल किया गया है।

36
पोल्का डॉट बाउल सेट डिजाइन

बाउल सेट में पोल्का डॉट वाला प्रिंट बहुत ही क्यूट लगता है। खासकर बच्चों के लिए आप इस तरीके के लिड वाले बाउल्स चुन सकते हैं। जिसमें दोनों साइड हैंडल भी दिए गए हैं। इसमें आप सूप, दाल चावल, खिचड़ी, पास्ता, बिरयानी जैसी कोई भी चीज सर्व कर सकते हैं।

46
फ्रूट शेप बाउल

इस तरह से वाटरमेलन शेप का कोरियन बाउल बच्चों के लिए 100-150 रुपए में खरीदें। जिसमें आउटर लेयर में ग्रीन कलर दिया गया है और अंदर रेड बेस में ब्लैक कलर के डॉट दिए गए हैं, जो दिखने में एकदम तरबूज जैसा लुक दे रहे हैं।

56
मिनी कोरियन बाउल सेट

टोमेटो सॉस, केचप, सोया सॉस जैसी चीजों को रखने के लिए आप इस तरह के मिनी कोरियन बाउल सेट खरीद सकते हैं। जिसमें छोटे से हैंडल भी दिए गए हैं। चाइनीज फूड के सॉस सर्विंग के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

66
फ्लोरल प्रिंट कोरियन बाउल सेट

कोरियन बाउल सेट में फ्लोरल प्रिंट डिजाइन काफी ट्रेंड में है। जिसमें प्लेन व्हाइट कलर के सिरेमिक पॉट्स और प्लेट के ऊपर 3D फ्लोरल डिजाइन की जाती है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories