रक्षाबंधन में बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मिठाई

Published : Jul 25, 2025, 02:36 PM IST
 Lacchedar Rabri and Mango Rasmalai recipe

सार

Rakshabandhan Sweet Dish: रक्षाबंधन पर बाजार से मिठाई ना खरीदें, घर पर 10 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मैंगो रसमलाई और 5 मिनट में झटपट रबड़ी। जानें आसान रेसिपी।

रक्षाबंधन में बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय आप घर में ही अपने भाई के लिए स्वादिष्ट स्वीट डिश रेडी कर सकती हैं। यह स्वीट डिश बेहद जल्दी बन जाएंगी और आपके भाई को भी खूब पसंद आएंगी। आइए जानते हैं 10 मिनट में रक्षाबंधन में कौन-सी स्वीट डिश बना सकते हैं। 

रक्षाबंधन में भाई के लिए बनाएं मैंगो रसमलाई

रक्षाबंधन के दिन आप भाई के लिए मैंगो रसमलाई झटपट तैयार कर सकती हैं। मैंगो का सीजन चल ही रहा है और आपको मार्केट में आसानी से आम की कई वैराइटी मिल जाएंगी। 10 मिनट के अंदर बनने वाली मैंगो रसमलाई के लिए आपको थोड़े इंग्रीडिएंट्स चाहिए।

  •  1 आम का पल्प
  • मुट्ठीभर मखाना
  • स्वादानुसार शक्कर
  • फुल क्रीम दूध 1 लीटर
  • केसर
  • कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू)

मैंगो रसमलाई बनाने की विधि

  • सबसे पहले मखाने को आप ड्राई रोस्ट कर लें। मखाने को चेक करने के लिए उसे दबाकर देखें। अगर मखाना आसानी से टूट जाता है तो इसका मतलब है कि वह रोस्ट हो चुका है।
  • अब एक पैन में फुल क्रीम दूध चढ़ाएं। दूध को करीब 10 मिनट तक पकाएं ताकि वह आधा रह जाए। अब दूध में केसर डालें। केसर से ना सिर्फ मैंगो रसमलाई का स्वाद अच्छा लगेगा है बल्कि रंग भी बदल जाएगा।
  • इसके बाद दूध में रोस्ट किए हुए मखाने और कटे हुए मेवे डाल दें। जब मखाने दूध में पक जाएंगे तब आपको मैंगों पल्प मिलाना है। उसके बाद स्वादानुसार शक्कर मिला दें। अब करीब 4 से 5 मिनट तक दूध को चलाएं। तैयार है स्वादिष्ट मैंगो रसमलाई।

5 मिनट में बनाएं भाई के लिए रबड़ी

रक्षाबंधन पर भाई को स्वीट डिश खिलानी है तो आप 5 मिनट में रबड़ी बनाकर तैयार कर सकती हैं। जी हां! 5 मिनट में रबड़ी बनाने के लिए आपको सिर्फ दूध, कंडेंस्ड मिल्क, खोया और ब्रेड के कुछ टुकड़े चाहिए।

  • 1 1/2 कप दूध
  • 1 से 2 ब्रेड स्लाइस (सिर्फ सफेद भाग)
  •  2 से 3 बड़े चम्मच गाढ़ा दूध
  •  2 से 3 बड़े चम्मच कसा हुआ खोया
  • सबसे पहले पेन में दूध चढ़ाएं और उबालना शुरू करें। साथ ही में कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और चलाते रहे।
  • अब ब्रेड के सफेद भाग को मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें और महीन कर लें। हवाई लोग रबड़ी को जल्दी बनाने के लिए ब्रेड वाला फार्मूला अपनाते हैं।
  •  आप ब्रेड के टुकड़ों को दूध में मिलाएं और दूध चलाते रहें। इसी बीच खोया भी मिला लें। तैयार है 5 मिनट के अंदर स्वादिष्ट रबड़ी। आप इसे जलेबी के साथ सर्व कर सकती हैं।

और पढ़ें: बिना ब्रेड के बनाएं हाई प्रोटीन सैंडविच, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रीशन

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गैस पर 30 मिनट में तैयार करें जूसी चिकन तंदूरी, स्वाद होगा होटल से भी बेहतर
बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी