
Lemon Peel Pickle: अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलके स्वाद और सेहत दोनों का खजाना साबित हो सकते हैं। भारतीय रसोई में नींबू के छिलकों से बना अचार काफी पसंद किया जाता है। इसका खट्टा-तीखा स्वाद साधारण खाने को भी बेहद खास बना देता है। खास बात यह है कि यह अचार कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाता है और लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। अगर आप भी घर पर कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो नींबू के छिलकों का यह अचार जरूर बनाएं।
नींबू के छिलके सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि इनमें कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इनमें विटामिन C, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा फ्लेवोनॉयड्स और साइट्रिक एसिड शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं। नींबू के छिलके पाचन तंत्र को बेहतर रखने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी सहायक माने जाते हैं।
नींबू के छिलकों का अचार स्वाद में खट्टा, मसालेदार और हल्का तीखा होता है। इसे दाल-चावल, पराठे, खिचड़ी या साधारण रोटी-सब्जी के साथ भी खाया जा सकता है। घर का बना यह अचार बाजार के अचार से ज्यादा फ्रेश और हेल्दी माना जाता है। सही तरीके से बनाया जाए, तो इसका स्वाद कई दिनों तक बरकरार रहता है।
ये भी पढे़ं- Low Oil Vegetable Upma: कम तेल में बनाएं सुपर टेस्टी Upma, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा
सबसे पहले नींबू के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सूखा लें। अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मेथी दाने को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। एक बड़े बाउल में नींबू के छिलके, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, राई और मेथी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
अब सरसों के तेल को अच्छी तरह गर्म करें और ठंडा होने दें। फिर इसमें हींग डालकर तैयार मसाले वाले छिलकों में मिला दें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाएं। तैयार अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें।
ये भी पढे़ं- Viral Video: डोसा देखकर चकराया अमेरिकी इन्फ्लुएंसर, पूछा- 'ये क्या है?', वीडियो ने जीता लोगों का दिल
अचार को 3 से 4 दिन तक हल्की धूप में रखें। इससे मसाले और नींबू के छिलके अच्छी तरह गल जाते हैं और अचार का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। कुछ ही दिनों में आपका चटपटा और स्वादिष्ट नींबू के छिलकों का अचार तैयार हो जाएगा, जिसे आप लंबे समय तक स्टोर करके खा सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.