Healthy Upma Recipe: अगर आप हेल्दी, हल्का और कम तेल वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो ये 3 तरह के लो ऑयल वेजिटेबल उपमा आपके लिए परफेक्ट हैं। सूजी, ओट्स और मूंग दाल से बनने वाली ये आसान रेसिपी स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती हैं।

Vegetable Upma Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, हेल्दी और झटपट बनने वाला खाना चाहते हैं, तो लो ऑयल वेजिटेबल उपमा एक बेहतरीन ऑप्शन है। सूजी और ताजी सब्जियों से बनने वाला यह साउथ इंडियन डिश स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है। कम तेल में बनने के कारण यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं 3 तरह के हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल उपमा बनाने की आसान रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्लासिक मिक्स वेज उपमा

सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा
  • 1 गाजर कटी हुई
  • 1/4 कप मटर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 6-7 करी पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 कप पानी

विधि

सबसे पहले सूजी को बिना तेल के हल्का भून लें। अब पैन में तेल गर्म करके राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसके बाद प्याज और सारी सब्जियां डालकर हल्का पकाएं। पानी और नमक डालकर उबाल आने दें। अब धीरे-धीरे सूजी डालते हुए चलाएं ताकि गाठें न बनें। 3-4 मिनट पकाकर गैस बंद करें और गर्मागर्म सर्व करें।

ओट्स वेजिटेबल उपमा

सामग्री

  • 1 कप ओट्स
  • 1/2 कप सूजी
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 1/4 कप शिमला मिर्च
  • 1 छोटा प्याज
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • राई और करी पत्ता
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
  • 2 कप पानी

ये भी पढ़ें- Low Oil Cooking Appliances: एयर फ्रायर से अप्पे मेकर तक, इन 5 किचन गैजेट्स में करें लो ऑयल कुकिंग

विधि

ओट्स और सूजी को अलग-अलग हल्का भून लें। अब पैन में तेल डालकर राई और करी पत्ता तड़काएं। प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालकर हल्का सॉफ्ट होने तक पकाएं। पानी डालकर उबाल लें और फिर ओट्स व सूजी मिलाएं। लगातार चलाते हुए पकाएं। तैयार होने पर ऊपर से काली मिर्च डालें और हेल्दी उपमा का आनंद लें।

मूंग दाल और वेज उपमा

सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 1/4 कप भिगोई हुई मूंग दाल
  • 1 गाजर कटी हुई
  • 1/4 कप बीन्स
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • करी पत्ता
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 कप पानी

ये भी पढ़ें- Bread Doughnut: ₹10 की ब्रेड से बनाएं 150 रु. में मिलने वाला डोनट, बच्चे उंगलियां चाटते रह जाएंगे

विधि

सबसे पहले सूजी को ड्राई रोस्ट कर लें। पैन में तेल गर्म करें और जीरा, करी पत्ता डालें। अब मूंग दाल डालकर 2 मिनट भूनें। गाजर और बीन्स डालकर हल्का पकाएं। पानी और नमक डालकर उबाल आने दें। अब सूजी डालकर लगातार चलाएं। धीमी आंच पर 4-5 मिनट पकाकर गैस बंद करें। यह प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट उपमा तैयार है।