- Home
- Lifestyle
- Food
- Low Oil Cooking Appliances: एयर फ्रायर से अप्पे मेकर तक, इन 5 किचन गैजेट्स में करें लो ऑयल कुकिंग
Low Oil Cooking Appliances: एयर फ्रायर से अप्पे मेकर तक, इन 5 किचन गैजेट्स में करें लो ऑयल कुकिंग
Healthy Cooking Gadgets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सभी से कम तेल में खाना बनाने की अपील की है। ऐसे में अगर आप भी हेल्दी और लेस ऑयल कुकिंग करना चाहते हैं, तो ये पांच किचन अप्लायंसेज आपके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं।

एयर फ्रायर
कम तेल में कुकिंग के लिए सबसे पॉपुलर हेल्दी किचन अप्लायंस एयर फ्रायर है। इसमें आप फ्रेंच फ्राइज, टिक्की, समोसा, पनीर, चिकन जैसी कई चीजें बहुत कम तेल या बिना तेल के बना सकते हैं। एयर फ्रायर की शुरुआती रेंज ₹2,500 से ₹5,000 के बीच रहती है। वहीं, प्रीमियम मॉडल ₹8,000 से ₹15,000 तक आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाते हैं।
और पढे़ं- Low Oil Recipes: तेल खर्च होगा कम, बनाएं ये 5 टेस्टी लॉ-ऑयल ब्रेकफास्ट रेसिपी

सैंडविच मेकर या ग्रिलर
सैंडविच मेकर सिर्फ सैंडविच बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि टिक्की, पराठा और वॉफल जैसी चीजें कम तेल या बिना तेल के बनाने के लिए भी उपयोगी है। यह आपको ₹900 से ₹2,000 तक आसानी से मार्केट में मिल जाएगा।
अप्पे मेकर
अप्पे मेकर भी कम तेल में कुकिंग के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें आप कटलेट, पनियारम, उत्तपम बॉल्स और दही बड़े जैसी चीजें आसानी से बना सकते हैं। अप्पे मेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह ₹300 से ₹800 तक मिल जाता है।
माइक्रोवेव
लेस ऑयल कुकिंग के लिए माइक्रोवेव भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें कम तेल में कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं। सब्जियां भूनना हो, मसाला तैयार करना हो या करेला और आलू जैसी चीजों को रोस्ट करना हो, इसके लिए आप माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नॉन स्टिक कुकवेयर
नॉन स्टिक कुकवेयर में एल्युमिनियम, स्टील या पीतल के बर्तनों की तुलना में कम तेल लगता है। इसमें टेफ्लॉन कोटिंग होती है, जिसकी मदद से खाना चिपकता नहीं है। अच्छी क्वालिटी की नॉन स्टिक कड़ाही, तवा या पैन आपको ₹1,000 से ₹2,000 के बीच आसानी से मिल जाएंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.