
हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से खाने के तेल की खपत कम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर हर घर तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो यह न सिर्फ हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा बल्कि देश के लिए भी अच्छा कदम साबित हो सकता है। पीएम मोदी ने तेल की खपत में कम से कम 10% कटौती की बात कही है ताकि मोटापा, हार्ट डिजीज जैसी समस्याओं को कम किया जा सके और आयातित तेल पर निर्भरता भी घटे। अगर आप भी रोज के खाने में कम तेल इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते, तो ये 5 लो-ऑयल रेसिपी आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।
सुबह के नाश्ते के लिए वेजिटेबल ओट्स चीला एक हेल्दी और कम तेल वाली रेसिपी है। ओट्स पाउडर, सूजी, दही और बारीक कटी सब्जियों को मिलाकर बैटर तैयार करें। नॉन-स्टिक तवे पर सिर्फ कुछ बूंद तेल लगाकर इसे सेक लें। यह चीला फाइबर से भरपूर होता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है। PCOD, वेट लॉस या हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वालों के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है।
और पढ़ें - बाजार वाला नहीं, घर का बना अमचूर पाउडर देगा दोगुना स्वाद और खुशबू
अगर आपको झटपट बनने वाला टेस्टी नाश्ता चाहिए तो सूजी उपमा ट्राय करें। इसमें गाजर, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालें। ज्यादा तेल में तड़का लगाने की जगह सिर्फ 1 चम्मच तेल में राई और करी पत्ता डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है। यह हल्का भी लगता है और पेट को भारी नहीं करता।
डीप फ्राइड आलू टिक्की की जगह एयर-फ्राई कटलेट बनाना बेहतर रहेगा। उबले आलू, पनीर, ओट्स और सब्जियों को मिलाकर कटलेट तैयार करें और एयर फ्रायर या तवे पर हल्के तेल के साथ रोस्ट कर लें। इससे कुरकुरापन भी मिलेगा और तेल की मात्रा भी बहुत कम रहेगी।
और पढ़ें - गर्मी में बनाएं झटपट दही डिशेज, 15 मिनट में आसान समर रेसिपीज
कम तेल में बनने वाली सबसे आसान और पौष्टिक डिश मूंग दाल खिचड़ी है। इसमें चावल, मूंग दाल और ढेर सारी सब्जियां मिलाएं। घी या तेल बहुत कम मात्रा में डालकर भी इसका स्वाद शानदार आता है। यह पेट के लिए हल्की होती है और डाइजेशन को भी सपोर्ट करती है।
बेसन और पालक से बना चीला कम तेल में बनने वाला हाई-प्रोटीन स्नैक है। इसमें हरी मिर्च, प्याज और मसाले मिलाकर तवे पर हल्के तेल से पकाएं। इसे हरी चटनी के साथ खाया जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसे आसानी से पसंद कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.