काटते ही मुंह में घुलने लगेगी पूरन पोली, बस बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Published : Jan 27, 2025, 08:37 PM IST
Maharashtrian Puran Poli Simple Recipe tips

सार

महाराष्ट्र की पारंपरिक स्वीट डिश पूरन पोली बनाएं खास मौकों पर। जानें चने की दाल, मैदा और घी के साथ इसे सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनाने की आसान विधि।

फूड डेस्क: महाराष्ट्र में खास मौकों पर पूरन पोली बनाने अपना महत्व है। पूरन पोली एक स्वीट डिश है जिसे कोई भी आसानी से बना सकता है। बसंत पंचमी में आप पीला फूड बनाना चाहती हैं तो पूरन पोली इस बार ट्राई करके देखें। पूरन पोली बनाने के दौरान कई बार सॉफ्टनेस नहीं आती है। इस कारण से पूरन पोली का स्वाद मानों गायब हो जाता है। आइए जानते हैं कैसे सिंपल तरीके से पूरन पोली बनाई जा सकती है। 

पूरन पोली बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

  • छिली हुई चना दाल
  • 4 कप पानी
  • 1 कप शुगर
  • स्वादानुसार इलाइची पाउडर
  • जायफल
  • 2 कप मैदा
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून घी

Fruits खाने का सही तरीका क्या है?

पूरन पोली बनाने की विधि

आपने दाल के भरे परांठे जरूर खाएं होंगे। जब चने की दाल को शक्कर या गुड़ के साथ मिलाकर परांठे बनाएं जाते हैं तो उसे पूरन पोली कहा जाता है।

  • चने की दाल को साफ कर 4 सीटी में पका लें। दाल का एक्सट्रा पानी निकाल दें। फिर उबली दाल को मैश कर दें। फिर इसमें चीनी मिलाएं और मिक्चर को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • मिक्सर में  इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ जायफल भी मिला दें। अगर आपको जायफल ना मिलें तो आप इसे इग्नोर भी कर सकते हैं।
  • आप मिक्चर को धीमी आंच पर कढ़ाई में चढ़ा दें और तब तक चलाते रहें, जब तक की इसका पानी सूख न जाए।
  • पानी सुखाना इसलिए भी जरूरी होता है ताकि मिक्सर को परांठों में अच्छे से स्टफ किया जा सके। जब पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें और मिक्सर को ठंडा होने दें।
  • आप एक बाउल में मैदा लें। नमक और घी मिलाकरअच्छी तरीके से मिक्स करें। फिर जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और डो तैयार कर लें।
  • आप इस आटे को करीब 30 मिनट तक गीले कपड़े से ढककर रेस्ट दे सकते हैं। फीलिंग को भर लें और स्टाफिंग भरने के बाद दोबारा बेल लें।
  • पूरनपोली में अलग से भी घी लगा सकते हैं।पूरन पोली के आटे को सॉफ्ट बनाने के लिए घी जरूर मिलाएं। अगर आप घी मिलना भूल जाते हैं तो यह बहुत टाइट बनती हैं और खाने में भी अच्छी नहीं लगती।

और पढ़ें: चाय की छन्नी की कैसे करें सफाई? काम आसान करेंगी 5 Easy Tips

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश