बाजार के नारियल तेल को कहे बाय-बाय, घर में बनाएं Coconut Oil

Published : Jan 27, 2025, 04:00 PM IST
How-to-make-coconut-oil-at-home

सार

नारियल तेल घर पर बनाना अब बेहद आसान! जानिए कैसे नारियल के गोलों से शुद्ध नारियल तेल बना सकते हैं और इसे खाने, बालों और त्वचा पर लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

फूड डेस्क: नारियल का तेल एक ऐसा वर्सेटाइल तेल है जिसका इस्तेमाल खाने से लेकर स्किन और बालों पर लगाने तक के लिए किया जाता है। लेकिन बाजार में मिलावट वाले नारियल तेल भी खूब मिलते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाओं का सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे हम घर पर ही ऑर्गेनिक नारियल का तेल बना सकें? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं एक ऐसा तरीका जिससे आप नारियल के गोलों का इस्तेमाल करके आसानी से घर में ही नारियल का तेल बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल कुकिंग से लेकर हेयर ऑयल और बॉडी मसाज के लिए कर सकते हैं।

घर पर इस तरह से बनाएं कोकोनट ऑयल

इंस्टाग्राम पर testy_fun नाम से बने पेज पर होममेड कोकोनट ऑयल बनाने का तरीका शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आप नारियल की गिरी का इस्तेमाल करके इससे नारियल तेल निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको तीन से चार बड़े नारियल के गोले चाहिए।

ये भी पढ़ें- ब्रेड से बनाएं गुब्बारे जैसे फूले भटूरे, तलने में तेल भी लगेगा आधा

बासी इडली में रहेगा ताजा स्वाद ! बस इन 3 तरीकों से करें गरम

 

 

विधि

  • सबसे पहले नारियल की गिरी को तोड़कर पानी में भिगोकर रख दें। 10-12 घंटे या रात भर में यह नारियल नरम और फूल जाएगा।
  • अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • जब सारे नारियल के टुकड़े कट जाए तो थोड़े से पानी के साथ नारियल के टुकड़ों को अच्छी तरह से पीस कर ब्लेंड कर लें।
  • एक छलनी या मस्लिन क्लॉथ में डालकर इसका दूध अलग कर लें। (आप चाहें तो जो नारियल का बुरादा बचा है उसे सुखाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।)
  • तैयार नारियल के दूध को ढक कर 12 से 15 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आप देखेंगे इसके ऊपर एक मोटी सी क्रीम जमा हो जाएगी। इस क्रीम को चम्मच की मदद से निकालें।
  • निकली हुई क्रीम को एक मोटे तले वाले पैन में डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • आप देखेंगे कि धीरे-धीरे इसमें से कोकोनट तेल निकालना शुरू हो जाएगा।
  • जैसे आप मलाई से घी निकालते हैं, ठीक उसी तरीके से आपके नारियल का तेल भी निकल कर तैयार हो जाएगा।
  • इसे छान कर किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें, फिर इस तेल का इस्तेमाल सब्जी-भाजी बनाने से लेकर बालों में लगाने में और बच्चों की मसाज करने के लिए भी किया जा सकता है।

और पढ़ें-  250G. मूंगफली से बना लें बाजार सा पीनट बटर, चाट-चाट कर खाएंगे बच्चे

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश