ससुराल में पहले दिन बनाएं Palak Paneer Uttapam, नाश्ते में उंगलियां चाटते रह जाएंगे सास-ससुर

Published : Jul 19, 2023, 05:56 PM IST
palak paneer uttapam

सार

Palak Paneer Uttapam Recip: उत्तपम खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। इस हफ्ते कुछ डिफरेंट ट्राई करना ना भूलें। पालक और पनीर का स्वाद हमेशा सबसे बेस्ट होता है। जानें कैसे बनाएं पालक पनीर उत्तपम रेसिपी।

फूड डेस्क: नाश्ते में हर कोई हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी फूड खाना चाहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने ससुराल में कुछ नया बनाने की सोच रही हैं तो हम आपके लिए एक झटपट बनाई जाने वाली रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका नाम पालक पनीर उत्तपम है। उत्तपम खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। ऐसे में आपने सूजी उत्तपम, टमाटर का उत्तपम, चावल का उत्तपम आदि सुना होगा। अगर आप ये सब ट्राई कर चुके हैं तो इस हफ्ते कुछ डिफरेंट ट्राई करना ना भूलें। पालक और पनीर का स्वाद हमेशा सबसे बेस्ट होता है। जानें कैसे बनाएं पालक पनीर उत्तपम रेसिपी।

Palak Paneer Uttapam Ingredients: पालक पनीर उत्तपम की सामग्री

  • 1 कप पालक प्यूरी
  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप दही
  • 1 पैक फल नमक
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 कप पनीर, कसा हुआ
  • 1/2 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया, बारीक कटा हुआ

Palak Paneer Uttapam Recipe: पालक पनीर उत्तपम बनाने की विधि और स्टेप्स

  1. एक बाउल में सूजी लें। अब इसमें दही, नमक और पालक की प्यूरी डालें।

2. आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर एक अच्छा बैटर बनाएं। इसे सेट होने के लिए लिए एक तरफ रख दें।

3. टॉपिंग बनाने के लिए एक बाउल में अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, पनीर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

4. अब बैटर में फ्रूट सॉल्ट और थोड़ा सा पानी मिलाएं। यहा आपके बैटर को अच्छे से फूलने में मदद करेगा।

5. एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। अब इसमें एक करछुल बैटर डालकर फैलाएं और इसके ऊपर थोड़ी सी टॉपिंग डालकर हल्के से दबा दें।

6. एक तरफ से सिकने के बाद उत्तपम को दूसरी तरफ से भी भून लीजिए। उत्तपम को चटनी के साथ मिलाइये।

7. इसी तरह बाकी उत्तपम बनाने के लिए भी यही प्रक्रिया दोहराएं।

8. तैयार है गरमा गर्म नाश्ते के लिए हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक पालक पनीर उत्तपम।

9. आप इसे लंच बॉक्स में भी बच्चों को दे सकते हैं। साथ ही इसे आप पसंदीदा चटनी के साथ खाने का लुत्फ उठाएं।

और पढ़ें-  आमची मुंबई के ये 8 स्ट्रीट फूड आपकी मंचिंग के लिए है एकदम परफेक्ट, घर पर बनाएं या जाकर जरूर खाएं

किडनी हेल्थ रहेगी सुपरफिट, डाइट में शामिल करें खिचड़ी से डोसा सहित ये 6 Indian Food

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर