- Home
- Lifestyle
- Food
- आमची मुंबई के ये 8 स्ट्रीट फूड आपकी मंचिंग के लिए है एकदम परफेक्ट, घर पर बनाएं या जाकर जरूर खाएं
आमची मुंबई के ये 8 स्ट्रीट फूड आपकी मंचिंग के लिए है एकदम परफेक्ट, घर पर बनाएं या जाकर जरूर खाएं
Best street food in Mumbai: अगर आप मुंबई जा रहे हैं तो यहां के ये 8 स्ट्रीट फूड का आनंद जरूर लें और अगर अपने घर वालों के लिए कुछ स्पेशल घर में ही बनाना चाहते हैं, तो ये मुंबइया स्टाइल 8 स्ट्रीट फूड जरूर ट्राई करें...

वड़ापाव
वड़ापाव के बिना तो मुंबई की कहानी ही शुरू नहीं होती है। लाखों लोगों के दिन की शुरुआत ववड़ापाव से ही होती है। इसमें बेसन और आलू का एक पकौड़ा सॉफ्ट बन के बीच में डालकर सर्व किया जाता है और उसमें अपनी पसंद की मीठी या तीखी चटनी डाली जाती है।

बन मस्का
बन मस्का भी मुंबई का एक फेवरेट स्नैक है। अधिकतर चाय या कॉफी के साथ इसका सेवन किया जाता है। जिसमें सॉफ्ट बन के बीच में ढेर सारा मक्खन लगाकर इसे सर्व किया जाता है।
कांदा बटाटा पोहा
वैसे तो इंदौर का पोहा वर्ल्ड फेमस है, लेकिन मुंबई का कांदा बटाटा पोहा उससे भी ज्यादा लाजवाब होता है। कहते हैं कि महाराष्ट्र के ही पुरुषोत्तम जोशी ने इंदौर में जाकर कांदा पोहा बनाने की शुरुआत की थी।
भेलपुरी
वैसे तो भेलपुरी आपको पूरे भारत में हर जगह मिल जाएगी, लेकिन मुंबई की भेल पुरी बेहद लाजवाब होती है। जिसमें मुरमुरे, उबले आलू, सब्जियां, ढेर सारा प्याज, टमाटर और तीखी इमली की चटनी डालकर इसे एकदम यूनिक टेस्ट दिया जाता है।
वेजिटेबल फ्रैंकी
मुंबई में लोगों के पास बहुत कम समय होता है। ऐसे में वह हेंडी खाना पसंद करते हैं, जिसे वह हाथ में लेकर खाते रहे। ऐसे में यहां स्ट्रीट फूड में वेजिटेबल फ्रैंकी बहुत मिलता है। जिसमें एक बड़ी सी रोटी के अंदर आलू, पनीर, ताजी सब्जी और कई मसालों की स्टफिंग करके रोल बनाया जाता है।
रगड़ा पेटिस
रगड़ा पेटिस भी मुंबई की एक फेमस डिश है। इसमें आलू की एक क्रिस्पी पेटिस होती है, जिसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, ग्रीन चटनी ,नमकीन और पीले उबले मटर डालकर सर्व किया जाता है।
मिसल पाव
मिसल पाव मुंबई का एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो हर गली नुक्कड़ पर मिलता है। इसमें मसालेदार ग्रेवी होती है, जिसमें अंकुरित मोठ डाले जाते हैं। ऊपर से तरह-तरह के मिक्सचर और नमकीन के साथ ही प्याज, नींबू और धनिया डालकर सर्व किया जाता है और इसे मक्खन लगे पाव के साथ परोसा जाता है।
द बॉम्बे सेंडविच
सेंडविच तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन मुंबई का स्पेशल द बॉम्बे सैंडविच बेहद लाजवाब होता है। जिसमें बटर लगी ब्रेड के बीच टमाटर, खीरा, चुकंदर, प्याज जैसी सब्जियां डाली जाती और मसालेदार उबले आलू और मिंट की चटनी लगाकर इसे सर्व किया जाता है।
और पढ़ें-सीक से लेकर गलौटी तक मुंह में पानी ले आएंगे इंडिया के ये 7 कबाब
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.