
How to make soft ragi roti: रागी खाना हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, यह तो हम सभी जानते हैं। यह फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। पाचन तंत्र को बेहतर करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, इसलिए सादी रोटी की जगह रागी की रोटी खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जब हम घर में रागी की रोटी बनाते हैं तो यह कुछ ही समय में सूख कर पापड़ जैसी कड़क हो जाती है, फिर इसे खाना मुश्किल होता है। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं मास्टरशेफ संजीव कपूर का ऐसा हैक जिससे घंटों रखने के बाद भी आपकी रागी की रोटियां रुई की तरह सॉफ्ट और नरम रहेगी।
रागी की रोटी को सॉफ्ट बनाने का हैक (Sanjeev Kapoor ragi roti tips)
इंस्टाग्राम पर ig_foodlink नाम से बने पेज पर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ संजीव कपूर का एक वीडियो पोस्ट किया गया हैं। इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि कैसे आप रागी की रोटियां बनाएं जिससे वह सॉफ्ट और फ्लफी बनी रहे। उन्होंने बताया कि रागी की रोटी बनाने के लिए जैसे चावल के आटे को तैयार किया जाता है ठीक इसी तरह से रागी के आटे को भी तैयार करें। इसके लिए आप एक कप पानी को गर्म करें, जब ये उबलना शुरू हो जाए तो इसमें स्वाद अनुसार नमक और एक चम्मच घी जरूर डालें। अब इसमें एक से डेढ़ कप रागी का आटा डालें और अच्छी तरह से मिक्स करके ढक कर 5 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद डो को नीट करके इसकी रोटी या पराठे बनाएं।
रागी की रोटी बनाने का तरीका (Cotton soft ragi roti recipe)
रागी का आटा (फिंगर मिलेट आटा)– 1 कप
पानी-1 कप (आवश्यकतानुसार)
नमक- स्वादानुसार
घी या तेल- सेंकने के लिए
रागी रोटी बनाने की विधि (Ragi roti recipe step by step)
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.