
होली में सिर्फ चेहरा या कपड़े ही नहीं बल्कि खाना भी रंगीन होना चाहिए। बच्चों के फेवरेट राइस को इस होली बिना किसी फूड कलर के बेहतरीन रंग दें। इसके लिए आपको केवल नेचुरल इन्ग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करना होगा। जरा सा तड़का और प्राकृतिक रंग सादे सफेद चावल का स्वाद दोगुना बढ़ा देंगे। तो आइए जानते हैं की होली में डिफरेंट कलर के चावल कैसे नेचुरल और आसान आईडिया से बनाए जा सकते हैं।
चावल पकाते समय चावल में चुटकीभर हल्दी डालें। रंग भी सुंदर आएगा और स्वाद भी दोगुना हो जाएगा। आपको पहले घी में जीरा, थोड़ी काली मिर्च समूची, दालचीनी डाकर चावल छौंकना चाहिए और फिर हल्दी मिक्स करनी चाहिए।
चुकंदर उबालकर उसका पानी चावल में मिलाएं। इससे नेचुरल पिंक कलर मिलता है। आप चाहे तो चुकंदर को कद्दूकस कर लें और फिर कढ़ाई में छौंके। फिर चावल को मिक्स करें। हल्का नमक मिलाकर पानी मिलाएं। ऐसा करने से चावल में हेल्दी चुकंदर मिक्स हो जाएगा और बच्चे रंगीन चावल चाव से खाएंगे।
पालक को उबालकर पेस्ट बनाएं और चावल पकाते समय डालें। इससे न सिर्फ चावल को हरा रंग मिलेगा बल्कि बच्चों को चावल के साथ ही आयरन युक्त पालक का डोज भी मिलेगा। आप चाहे तो पनीर के कुछ टुकड़े भी राइस में एड कर सकती हैं।
और पढ़ें: Quick Snacks For Holi: होली पार्टी में बच्चों के लिए आसान 6 स्नैक्स, 15 मिनट में हो जाएंगे तैयार
बटरफ्लाई पी फ्लावर यानी अपराजिता की चाय बनाकर उसी पानी में चावल पकाएं, चावल नीले दिखेंगे। चावल का नीला रंग दिखने में वाकई आकर्षक लगेगा और बच्चे बिना कहे ही खा लेंगे।
गाजर को उबालकर प्यूरी बनाएं और चावल में मिलाएं, बच्चों को ऑरेंज कलर के चावल बेहद पसंद आते हैं। आप चावल के साथ पसंदीदा ग्रेवी सब्जी दे सकती हैं। होली फेस्टिव के साथ ही आप बच्चों को ये चावल स्कूल टिफिन में पैक करके भी दे सकती हैं।
और पढ़ें: घर पर बनाएं मार्केट जैसी किशमिश, 1kg अंगूर से पाएं 250 ग्राम किशमिश
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.