
Heatwave Protection Diet: नौतपा साल के वे 9 दिन होते हैं, जब सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस दौरान तेज धूप, लू और हीट वेव्स का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ फूड आइटम ऐसे हैं, जो गर्मी के असर को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह बॉडी टेम्परेचर को बैलेंस करता है और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है। इसे खाने से डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम होता है। नौतपा के दौरान नाश्ते में तरबूज जरूर शामिल करें।
और पढे़ं- इन 9 दिन भट्टी में बदलेगा उत्तर भारत! नौतपा को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी
खीरे में भी भरपूर मात्रा में पानी और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और गर्मी के असर को कम करता है। आप सलाद, रायता या डिटॉक्स वॉटर के रूप में इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
दही और छाछ पेट को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। नौतपा के दौरान मसालेदार खाने की जगह दही, लस्सी या छाछ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर लंबे समय तक ठंडा महसूस करता है।
नौतपा की तेज गर्मी में नारियल पानी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के टेम्परेचर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और हीट स्ट्रोक से बचाने में भी सहायक होता है।
सत्तू का शरबत गर्मियों में इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। ये भुने हुए चने का पाउडर होता है, जिससे नमकीन या मीठा दोनों तरह का शरबत बनाया जा सकता है। यूपी और बिहार में गर्मियों के दौरान इसका खास तौर पर सेवन किया जाता है। नौतपा में सत्तू का सेवन शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.