Navratri Makhana Recipes: नवरात्रि व्रत में रोज खाएं मखाने की ये 5 टेस्टी रेसिपी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

Published : Oct 06, 2026, 06:26 PM IST
Navratri Makhana Recipes

सार

Navratri Vrat Makhana: कम जगह में बैंगन, टमाटर और लौकी उगाने का आसान तरीका जानें। बालकनी, छत या छोटे आंगन में ग्रो बैग, गमले और वर्टिकल गार्डन की मदद से सर्दियों में ताजी सब्जियों की अच्छी पैदावार पाएं। मिट्टी, खाद, धूप और पानी के जरूरी टिप्स यहां जानें।

नवरात्रि के व्रत में अगर आप रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो मखाने से बनी ये 5 स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। मखाना व्रत के दौरान खाए जाने वाले लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में शामिल है और इससे कई तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स और व्यंजन बनाए जा सकते हैं। आप इसे मीठा, नमकीन या मसालेदार ट्विस्ट देकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं मखाने की 5 आसान व्रत स्पेशल रेसिपी।

कुरकुरे मखाना नमकीन

व्रत के लिए सबसे आसान विकल्प मखाना नमकीन है। मखानों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें और इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और थोड़ा घी मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए व्रत में इस्तेमाल होने वाले मसाले डाल सकते हैं। इसे शाम की भूख के लिए स्नैक की तरह खाएं।

मखाने की खीर

मीठा खाने के शौकीन हैं तो मखाने की खीर बना सकते हैं। भुने हुए मखानों को हल्का क्रश करके दूध में पकाएं। इसमें स्वादानुसार चीनी या व्रत में इस्तेमाल होने वाला मीठा विकल्प और इलायची डालें। ऊपर से कटे हुए काजू-बादाम डालकर सर्व करें।

मसाला मखाना चाट

मखाने को रोस्ट करके उसमें उबला हुआ आलू, खीरा और टमाटर मिलाएं। स्वाद के लिए सेंधा नमक, नींबू और व्रत में इस्तेमाल होने वाला चाट मसाला डालें। यह झटपट बनने वाली चटपटी रेसिपी व्रत में स्नैक के तौर पर अच्छी लगती है।

मखाना रायता

दही में भुने और हल्के क्रश किए हुए मखाने मिलाकर स्वादिष्ट रायता तैयार किया जा सकता है। इसमें सेंधा नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालें। इसे लंच या डिनर के साथ खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में यह हल्का और रिफ्रेशिंग विकल्प भी हो सकता है।

मखाना हलवा

व्रत में कुछ अलग मीठा बनाने के लिए मखाना हलवा ट्राई करें। मखानों को पीसकर घी में हल्का भूनें और दूध डालकर अच्छी तरह पकाएं। इसमें स्वादानुसार चीनी और इलायची मिलाएं। ऊपर से बादाम और काजू डालकर गरमागरम परोसें।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Natural Probiotic Drinks: सर्दियों में गट हेल्थ रखनी है दुरुस्त? डाइट में शामिल करें ये 5 बेस्ट प्रोबायोटिक ड्रिंक्स
चिकन का कौन सा हिस्सा नहीं खाना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती