No Gas No Bake Cake: सिर्फ 15 मिनट में बिना LPG या इलेक्ट्रिसिटी के बनाएं स्पंजी और सॉफ्ट केक

Published : Mar 23, 2026, 08:00 PM IST

No Gas No Bake Cake: एलजी की किल्लत से आप भी परेशान है, लेकिन घर वाले कुछ अच्छा खाने का डिमांड कर रहे हैं, तो आप उनके लिए ये नो गैस और नो बेक केक बना सकते हैं। 

PREV
14
नो गैस और नो बेक केक बनाने की सामग्री

2 पैकेट बिस्किट (पारले जी/मैरी या ओरियो बिस्किट लें), 1 कप दूध, 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच कोको पाउडर, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 2–3 चम्मच पिघला हुआ बटर, ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट चिप्स (ऑप्शनल)

और पढे़ं- केक खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान ! मेकिंग प्रोसेस देख आ जाएगी घिन- देखें Video

24
बिस्किट को पीसकर बैटर बनाएं

सबसे पहले बिस्किट को मिक्सर में या हाथ से बारीक पीस लें। बिस्किट पाउडर में धीरे धीरे दूध मिलाएं। अब इसमें चीनी, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डालें। अच्छे से मिलाकर स्मूद बैटर बना लें। ध्यान रखें कि ये ना ज्यादा पतला, ना ज्यादा गाढ़ा हो। एक डिब्बे या बर्तन को बटर से ग्रीस कर लें। उसमें केक का बैटर डाल दें।

34
बिना गैस के केक बनाने के तरीके

1. प्रेस को पहले गरम कर लें। केक वाले बर्तन को रखें और ऊपर से प्रेस से हीट दें। लगभग 20–25 मिनट में केक तैयार हो जाएगा।

2. इलेक्ट्रिक स्टीमर का इस्तेमाल करके भी आप केक बना सकते हैं। अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्टीमर है, तो 25–30 मिनट तक स्टीम करें। टूथपिक डालकर देखें, अगर ये साफ निकले तो केक तैयार है।

3. फ्रिज में सेट करके केक बनाएं। बैटर में थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर फ्रिज में 4–5 घंटे सेट होने दें।

44
केक सजाने के आइडिया

तैयार केक को सजाने के लिए आप चॉकलेट सिरप, पाउडर शुगर या स्प्रिंकल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे केक ज्यादा टेस्टी और खूबसूरत लगता है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories