Nylon Khaman Recipe: जालीदार और स्पंजी बनेगा ढोकला, ट्राई करें ये नायलॉन वाली रेसिपी

Published : Apr 06, 2026, 06:00 PM IST

Soft Nylon Khaman Recipe: नाश्ते में क्या बनाएं? तो इस बार आप नायलॉन खमण ट्राई करें। ये बहुत सॉफ्ट, स्पंजी और टेस्टी गुजराती स्नैक है जिसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं। फिर आपके घर गेस्ट आए या सुबह के समय कुछ खाना हो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें... 

PREV
15
नायलॉन खमण बनाने की सामग्री

बेसन 1 कप

सूजी 2 टेबलस्पून

दही ½ कप

हल्दी 1 चुटकी

नमक स्वादानुसार

चीनी 1 टेबलस्पून

नींबू का रस 1 टेबलस्पून

ईनो 1 पैकेट

तड़के के लिए

तेल 2 टेबलस्पून

राई 1 टीस्पून

करी पत्ता 8 10

हरी मिर्च 2 (लंबाई में कटी)

चीनी 1 टेबलस्पून

पानी ½ कप

25
कैसे बनाएं नायलॉन खमण

नायलॉन खमण बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े से बाउल में बेसन, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसमें नमक, हल्दी और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद बैटर बनाएं। ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं हो, नहीं तो खमण में जालियां नहीं बनेगी। बैटर बनाने के बाद इसे 10 से 15 मिनट तक कर रखें, ताकि सूजी फूल जाए और स्टीम करने पर स्पंजी बनें।

और पढे़ं- ये तीन गलती कर दी तो कभी नहीं बनेगी खमन ढोकला जालीदार और जूसी

35
स्टीमिंग की तैयारी करें

खमण को स्टीम करने के लिए इडली कुकर या कढ़ाई में पानी गर्म करें। एक प्लेट या ट्रे में तेल लगाकर ग्रीस कर लें। इससे खमण चिपकता नहीं है। अब खमण को प्लेट में डालने से पहले बैटर में नींबू का रस और इनो डालें। हल्के हाथों से मिक्स करें इससे बैटर फ्लफी हो जाएगा।

45
खमण को स्टीम करें

अब ग्रीस लगी हुई प्लेट में तुरंत बैटर डालें और 10 से 15 मिनट तक के लिए स्टीम कर लें। इसे चेक करने के लिए एक टूथपिक पर डालकर देखें अगर यह साफ निकल जाए तो समझ जाए कि खमण तैयार हो गया, नहीं तो उसे तीन से चार मिनट तक के लिए और स्टीम करें।

55
खमण का तड़का तैयार करें

नायलॉन खमण का तड़का बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें राई डालें, फिर करी पत्ता, हरी मिर्च डालें। अब इसमें आधा गिलास पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से उबलने दें। दूसरी तरफ तैयार खमण को काटकर उसके स्क्वायर पीस कट कर लें। अब इसके ऊपर ये तड़का डालें, ताकि वो सॉफ्ट और जूसी हो जाए। ऊपर से हरा धनिया और कसा हुआ नारियल डालकर गार्निश करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories