Easy Tomato Recipes: गैस की समस्या के बीच अब लोग ऐसे ऑप्शंस ढूंढ रहे हैं जिसमें बिना गैस के खाना बनाया जा सकें। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं एक छोटे से टमाटर से बनने वाली पांच इनोवेटिव रेसिपी, जिसके लिए गैस इंडक्शन भी जरूरत नहीं होगी...
टमाटर सलाद न केवल हेल्दी होता है, बल्कि झटपट बन भी जाता है। इसके लिए टमाटर, प्याज, खीरा, नमक, काली मिर्च नींबू लें। सभी चीजों को बारीक काटकर एक बाउल में डालकर मिला लें। ऊपर से चाट मसाला डालें, आपका हेल्दी और झटपट टमाटर सलाद तैयार हो जाएगा।
टमाटर की चाट भी आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए बारीक कटा टमाटर, उबला हुआ चना या मूंग डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। आप चाहे तो प्याज और खीरा भी डालें। ऊपर से चाट मसाला, नमक, हरी चटनी, नायलॉन सेव डालकर इसे मिक्स करें और खट्टा-मीठा, चटपटा टमाटर चाट तैयार करें।
35
टमाटर सैंडविच
बच्चों के टिफिन के लिए आप टोमेटो सैंडविच रेडी कर सकते हैं। इसके लिए ब्रेड पर बटर लगाएं। एक साइड पर ग्रीन चटनी लगाएं। ऊपर से टमाटर और खीरा के स्लाइस रखें। नमक, काली मिर्च डालें। इसे ऐसे ही सर्व करें या फिर ग्रिल करके बच्चों को दें।
45
टमाटर का जूस
टमाटर का जूस बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है, जिसे बच्चों को भी पीना चाहिए। इसके लिए टमाटर को मिक्सी में पीस लें। इसे अच्छी तरह से छान लें। नमक और नींबू का रस मिलाएं। हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक गर्मियों में रोज सुबह पिएं।
55
टमाटर सालसा
टमाटर से आप मैक्सिको सालसा भी बना सकते हैं। इसके लिए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नींबू सारी चीजों को बारीक-बारीक काट लें। ऊपर से नींबू, नमक, टोमेटो केचप, चिली सॉस डालें। इसे आप नाचोज या चिप्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.