Tomato for acne and pores: गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं? टमाटर के रस का आसान इस्तेमाल करके टैनिंग, पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाएं। जानें घर पर ग्लोइंग स्किन पाने का नेचुरल तरीका।

गर्मी आते ही धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण त्वचा का हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में टैनिंग, पिंपल और ऑयली स्किन बहुत ज्यादा परेशान करती है। अगर आप इन सब से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का ऑप्शन चुन रही हैं, तो रुक जाइए। आप घर के किचन में उपलब्ध एक सस्ती चीज इस्तेमाल करके स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकती हैं। जी हां! किचन में रखा टमाटर आपकी स्किन को न सिर्फ नेचुरल ग्लो देगा बल्कि कई सारी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएगा। जानते हैं कि टमाटर का रस इस्तेमाल करने से कौन-सी स्किन प्रॉब्लम दूर होंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्किन के लिए क्यों हेल्दी है टमाटर का रस?

टमाटर में मौजूद विटामिन सी (Vitamin C) और लाइकोपीन (Lycopene) स्किन को हेल्दी रखने का काम करते हैं। अगर आप त्वचा में टमाटर का रस लगती हैं, तो इससे न केवल तेज धूप के कारण त्वचा में हुई टैनिंग कम होती है बल्कि त्वचा से निकलता एक्स्ट्रा तेल भी कंट्रोल में रहता है। टमाटर का रस स्किन को टाइट करने का काम करता है। इसके कारण पिंपल्स भी कम होते हैं। आप सिंपल ट्रिक से टमाटर का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि टमाटर का रस कैसे लगाएं।

और पढ़ें: Fruits to avoid after 60: बुजुर्गों को 60 की उम्र में इन 5 फलों से बना लेनी चाहिए दूरी

टमाटर का रस कैसे स्किन में लगाएं?

टमाटर का रस चेहरे पर लगाना बेहद आसान है। आप एक फ्रेश टमाटर का रस निकाल लें और इस रस को कॉटन की मदद से पूरे चेहरे और हाथ पैरों में लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे सूखने का समय दें। फिर इसके बाद ठंडे पानी से स्किन साफ कर लें। अगर आप हफ्ते में 2 से 3 बार ऐसा करते हैं, तो आपकी स्किन में कई सारी समस्याएं दूर होंगी। अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो टमाटर के साथ शहद मिला सकते हैं। टैनिंग दूर करने के साथ टमाटर के साथ दही मिलना बेहतर रहता है। वहीं अधिक गर्मी में ठंडक और हीलिंग के लिए टमाटर के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर लगाए।

और पढ़ें: Korean Hair Care Diet: कोरियन गर्ल्स के 6 डाइट रूल्स, जिनसे बाल बनते हैं नेचुरली शाइनी