5 Paneer Desserts: जब भी घर में पनीर लेकर आते हैं या दूध का छेना निकलता है, तो लोग इसके भुर्जी, पराठे या फिर सब्जी बना लेते हैं। लेकिन पनीर से आप 5 टेस्टी स्वीट डिश रेसिपी भी बना सकते हैं, जो बाजार में 800 से 1000 रुपए किलो में मिलती है...
पनीर से आप मलाईदार खीर भी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दूध को उबाल लें। अब इसमें ताजा पनीर क्रम्बल करके डालें। 5 से 7 मिनट तक के लिए पकाएं, फिर चीनी और इलायची पाउडर डालकर इसे 2 से 3 मिनट और पकाएं। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और इसे ठंडा या गर्म सर्व करें।
पनीर से आप कलाकंद भी बना सकते हैं, जो बाजार में 600 से ₹700 किलो में मिलता है। इसके लिए दूध को फाड़कर छेना तैयार कर लें। इसमें चीनी या कंडेंस्ड मिल्क डालकर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं, फिर इसे सेट होने के लिए रख दें। ऊपर से पिस्ता और ड्राई फ्रूट्स डालकर डायमंड या स्क्वायर शेप में कट करें। आपका कलाकंद तैयार हो जाएगा।
35
चीज केक
पनीर से आप मॉडर्न डेजर्ट चीज केक भी बना सकते हैं। इसके लिए पनीर के साथ हंग कर्ड और एक चीज क्यूब डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अब बिस्किट का पाउडर बनाकर इसमें बटर मिलाएं। एक लेयर में बिस्किट का पाउडर और दूसरे लेयर में पनीर स्प्रेड डालें। इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। आपका होममेड चीज केक तैयार हो जाएगा।
45
पनीर के लड्डू
पनीर के लड्डू भी बहुत ही स्वादिष्ट और झटपट बनने वाले है। इसके लिए पनीर को अच्छी तरह से मसल लें। इसे हल्के घी में भूनें, फिर उसमें चीनी, इलायची, ड्राई फ्रूट्स डालें। जब ये ठंडा हो जाए तो उसके छोटे-छोटे लड्डू बनाकर घर वालों को सर्व करें और खुद भी मजे से खाएं।
55
पनीर गुलाब जामुन
पनीर गुलाब जामुन बहुत ही सॉफ्ट और जूसी बनते है। इसके लिए पनीर और मैदा को मिलाकर एक सॉफ्ट डो तैयार कर लें। इसकी छोटी छोटी बॉल्स बनाएं। इन्हें तेल या घी में डीप फ्राई कर लें। चाशनी में डालें 1 से 2 घंटे बाद सर्व करें। आपके सॉफ्ट पनीर गुलाब जामुन बनाकर तैयार हो जाएंगे।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.