
Odisha Famous Sweet Dish: अगर आप ओडिशा के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए हैं तो भगवान की भक्ति के साथ वहां के खाने का स्वाद लेना न भूलें। ओडिशा की मीठे व्यजंन भगवान को भी भोग लगाएं जाते हैं। आइए जानते हैं ओडिशा की फेमस स्वीट डिश के बारे में।
ओडिशा की फेमस स्वीट डिश खाजा परतदार पेस्ट्री होती है जो जगन्नाथ मंदिर के महाप्रसाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। खाजा आज नहीं बल्कि सदियों पुराना स्वीट व्यंजन है जो ओड़ीसा की समृद्ध संस्कृति और विरासत को बयां करता है। खाजा में घी के साथ आटे का इस्तेमाल किया जाता है और इसे डीप फ्राई किया जाता है। इसकी मिठास को बढ़ाने के लिए इसे चाशनी में डुबोया जाता है। अगर आप रथयात्रा के लिए ओडिशा गए हैं तो खाजा स्वीट डिश खाना न भूलें।
ओडिशा में आपको एक से बढ़कर एक मिठाई मिल जाएंगी। आप यहां पर मलाई पुरी का मजा ले सकते हैं। मलाई पूरी को सारा पापुडी भी कहा जाता है। यह एक तरह का डीप फ्राई पैन केक है जिसमे इलायची और सौंफ के बीजों को मिलाकर सुगंधित बनाया जाता है। मलाई पूरी को भी चाशनी में डुबोया जाता है ताकि इसका स्वाद बढ़ जाए। इसे रबड़ी के साथ खाया जाता है। अगर एक बार आप इस स्वीट डिश का मजा ले लेंगे तो जीवन भर याद रखेंगे।
बंगाल और ओडिशा में पहाला रसगुल्ला खूब पसंद किया जाता है। भूरे रंग का रसगुल्ला आम रसगुल्ले से हटकर होता है। बंगाल में आपको ओडिशा की अपेक्षा अलग स्वाद वाला पहाला रसगुल्ला मिल जाएगा।
ओडिशा की पारंपरिक मिठाई में रसाबलि बेहद खास है। दूध को फाड़ कर उसमें सूजी और मैदा, इलायची पाउडर मिलाया जाता है और आटे की तरह गूथ लिया जाता है। फिर इसके छोटे बॉल्स बनाए जाते हैं और उन्हें डीप फ्राई किया जाता है। साथ में दूध डालकर यह स्वीट डिश तैयार की जाती है।
भुना हुए या बेक किए हुए पनीर से ओडिशा की फेमस डिश छेना पोड़ा तैयार की जाती है। पनीर में चीनी मिलाई जाती है और फिर इसे कैरेमलाइज किया जाता है। आपको बताते चले कि भगवान जगन्नाथ को छेना पोड़ा का भोग लगाया जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.