
गणपति विसर्जन का दिन नजदीक आ गया है, हर साल अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की बाजे और गाजे के साथ विसर्जन होती है। यह तो हम सभी को पता है कि बप्पा को खाना-पीना और लड्डू मोदक कितना पसंद है। ऐसे में उनके विसर्जन वाले दिन उनके प्रिय चीजों का भोग लगाकर उन्हें अर्पित करें और उन्हें प्रसन्न करें। गणपति विसर्जन के दिन भगवान गणेश की विदाई के समय विशेष पूजा और भोग का महत्व होता है। भोग लगाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया जाता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
विसर्जन के दिन गणपति को इन 10 चीजों का लगाएं भोग
1. मोदक
मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय प्रसाद माना जाता है। इसमें मिठास और पौष्टिकता होती है, जो भक्ति और प्रेम का प्रतीक है। यह चावल के आटे से बना होता है और नारियल, गुड़ की भराई होती है। इसलिए बप्पा के विसर्जन के दिन मोदक का भोग जरूर लगाएं।
2. लड्डू
भगवान गणेश को लड्डू का भोग भी बहुत प्रिय होता है, खासकर बेसन के लड्डू। आप बेसन को घी में भूनकर उसमें चीनी पाउडर मिलाकर लड्डू बना सकते हैं। बेसन के लड्डू के अलावा रवा लड्डू, सत्तू के लड्डू, नारियल और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू समेत और भी दूसरे लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
3. खीर
चावल, दूध और चीनी से बनी खीर गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए एक सरल भोग है। गणपति बप्पा को खीर बहुत प्रिय है, ऐसे में आप दूध में चावल पकाकर उसमें चीनी और सूखे मेवे मिलाकर खीर बना सकते हैं। खीर बनाने के बाद उसे पूड़ी के साथ बप्पा को भोग लगाएं।
इसे भी पढ़ें: ये है Mithai Map of India, घेवर से लेकर बालूशाही तक इन फेमस डिश के हैं नाम
4. पूरी और चने
गणपति विसर्जन के समय पूरी और काले चने का भोग लगाने से जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है। इसके अलावा यह भगवान को भी बहुत प्रिय होता है। आटे की पूरी बनाकर बेल लें और घी या तेल में तलें। चने के लिए पहले इसे पानी में भिगो लें और कुकर में उबालकर नमक, मिर्च और नींबू का रस मिलाकर भोग लगाएं।
5. पंचामृत
सभी देवी-देवता को पंचामृत बहुत प्रिय है, ऐसे में बप्पा के विसर्जन वाले दिन उन्हें पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। पंचामृत में दूध, दही, शहद, घी और शक्कर का मिश्रण होता है। इसे अमृत के समान पवित्र माना जाता है। इन पांच सामग्रियों को बराबर मात्रा में मिलाकर पंचामृत तैयार करें और बप्पा को भोग लगाएं।
6. नारियल
नारियल को शुभता का प्रतीक माना जाता है और इसे गणपति विसर्जन के समय अर्पित करने से घर में सुख-शांति आती है। गणेश जी को पूरा नारियल अर्पित करें। आप चाहें तो गणपति बप्पा को नारियल से बनी मिठाई जैसे खीर, लड्डू, बर्फी और गुजिया समेत और दूसरी चीजों का भोग लगाएं।
7. पेड़ा
गणपति को पेड़ा बहुत पसंद है, विशेषकर दूध से बने पेड़े। इसे प्रसाद के रूप में चढ़ाने से जीवन में शांति और स्थिरता आती है। दूध को गाढ़ा करके उसे खोयाa बनाएं और उसमें चीनी मिलाकर पेड़ा तैयार करें।
8. फलों का भोग
गणेश जी को ताजे फलों का भोग भी लगाया जाता है। यह प्राकृतिक मिठास और शुद्धता का प्रतीक है। आप ताजे और मौसमी फलों का भोग लगा सकते हैं, जैसे केला, सेब, अनार, अनास पत्ती, बब्बूगोशा, अमरूद आदि ताजे फल अर्पित करें।
इसे भी पढ़ें: एक बैटर से बनाएं 4 साउथ इंडियन रेसिपीज़
9. तिल के लड्डू
तिल और गुड़ से बने लड्डू गणपति का भोग लगाने से स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। तिल को भूनकर गुड़ के साथ मिलाकर लड्डू बनाएं। आप चाहें तो तिल और गुड़ की चिक्की भी बनाकर भगवान को भोग लगा सकते हैं। गणेश जी को तिल से बनी चीजें बहुत प्रिय है, ऐसे में विसर्जन वाले दिन इससे बनी मिठाई का भोग लगाने से बप्पा प्रसन्न होते हैं।
10 गुजिया
भगवान गणे, को गुजिया भी बहुत प्रिय है, वैसे तो लंबोदर स्वामी खाने-पीने के शौकीन देव हैं, ऐसे में आप उन्हें घर पर बने तमाम तरह के पकवान, मिष्ठान और भोग लगाकर अर्पित करें।
गणपति बप्पा को भोग लगाते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान रखें:
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.