ऑमलेट पैन में चिपककर टूट जाता है? अपनाएं 4 आसान किचन ट्रिक्स

Published : Jun 15, 2026, 08:00 PM IST
ऑमलेट किचन ट्रिक्स

सार

Easy Egg Omelette Breakfast Ideas: क्या आपका ऑमलेट भी बार-बार पैन में चिपक जाता है या पलटते समय टूट जाता है? इन आसान ट्रिक्स को आजमाकर आप परफेक्ट ऑमलेट बना सकते हैं। अब रोज सुबह का नाश्ता होगा और भी स्वादिष्ट और आसान।

अंडा प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है और फिटनेस पसंद करने वाले ज्यादातर लोगों की सुबह इसकी मदद से शुरू होती है। कोई उबला अंडा खाना पसंद करता है तो कोई गर्मागर्म ऑमलेट। हालांकि उबला अंडा बनाना आसान है, लेकिन परफेक्ट ऑमलेट बनाना कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है। अक्सर ऑमलेट पैन में चिपक जाता है, पलटते समय टूट जाता है या फिर उतना सॉफ्ट और फूला हुआ नहीं बनता, जैसा होटल में मिलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर ही सॉफ्ट, स्पंजी और परफेक्ट ऑमलेट बना सकते हैं। आइए जानते हैं वे आसान टिप्स।

आंच को सही तरीके से करें कंट्रोल

ऑमलेट बनाते समय सबसे बड़ी गलती तेज आंच पर पकाना होती है। यदि पैन बहुत ज्यादा गर्म होगा, तो अंडे का मिक्स तुरंत पेन से चिपक सकता है। सबसे पहले पैन को गर्म करें और फिर गैस की आंच धीमी कर दें। इसके बाद अंडे को डालें। धीमी आंच पर ऑमलेट धीरे-धीरे पकता है, जिससे वह जलता नहीं और आसानी से पलट भी जाता है।

और पढ़ें -  ना उबलकर फटेंगे, ना रहेंगे कच्चे- परफेक्ट आलू उबालने के 5 आसान तरीका

पैन पर पहले छिड़कें थोड़ा नमक

यह एक बेहद आसान लेकिन असरदार ट्रिक है। ऑमलेट बनाने से पहले गर्म पैन पर एक चुटकी नमक छिड़क दें। नमक की परत अंडे और पैन के बीच एक सुरक्षा परत का काम करती है। इससे ऑमलेट सीधे पैन की सतह से नहीं चिपकता और आसानी से निकल जाता है। 

ढक्कन लगाकर पकाएं ऑमलेट

जब अंडे का मिश्रण पैन में डाल दें, तो गैस को धीमा रखें और ऊपर से ढक्कन लगा दें। ढक्कन लगाने से अंदर भाप बनती है, जो ऑमलेट को सूखने नहीं देती। इससे ऑमलेट ज्यादा फूला हुआ, मुलायम और स्पंजी बनता है। साथ ही वह पैन से आसानी से अलग भी हो जाता है।

और पढ़ें -  पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे

अंडे को अच्छी तरह फेंटें

अगर आप होटल जैसा मोटा और सॉफ्ट ऑमलेट बनाना चाहते हैं, तो अंडे को अच्छी तरह फेंटना बेहद जरूरी है। अंडे की जर्दी और सफेदी को कम से कम 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें। इससे मिश्रण में हवा भरती है, जो ऑमलेट को हल्का, फूला हुआ और स्पंजी बनाती है।

ऑमलेट के लिए बोनस टिप

ऑमलेट बनाते समय थोड़ा दूध या एक चम्मच पानी मिलाने से भी उसका टेक्सचर और मुलायम हो सकता है। साथ ही अच्छे नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करने से ऑमलेट बनाने की प्रक्रिया और आसान हो जाती है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी
सेल खत्म होने से पहले देखें ! ₹2000 के अंदर दमदार मिक्सर ग्राइंडर डील्स