डोल ग्यारस से अनंत चतुर्दशी तक: बप्पा को लगाएं ये पांच फ्लेवर मोदक का भोग

Published : Aug 29, 2025, 04:49 PM IST

5 Modak Flavours Recipe: आपने भी अपने घर पर बप्पा को विराजमान किया होगा? ऐसे में डोल ग्यारस से लेकर अनंत चतुर्दशी तक अगर आप बप्पा को अलग-अलग प्रकार के मोदक भोग स्वरूप अर्पित करना चाहते हैं, तो ये पांच मोदक जरूर ट्राई करें।

PREV
15
पान मोदक

पान मोदक एक यूनिक मोदक रेसिपी है, जिसे गुलकंद, पान की पत्ती, सौंफ, लौंग, इलायची और नारियल से बनाया जाता है। इसका स्वाद बिल्कुल मीठे पान की तरह होता है। आप पान की पत्तियों को काटकर इसमें गुलकंद, सौंफ, इलायची, नारियल का बूरा मिलाएं, इसे मोदक के सांचे में फिल करें और इसके टेस्टी मोदक बनाएं।

25
चॉकलेट मोदक

बच्चों को चॉकलेट मोदक बहुत पसंद आते हैं। आप कोको पाउडर में कंडेंस्ड मिल्क, मैरी बिस्किट और ड्राई फ्रूट्स डालकर एक डो तैयार करें। इसे मोदक के मोल्ड में फिल करें और इसे शेप देकर गणपति बप्पा को भोग लगाएं और फिर बच्चों को खिलाएं।

35
मैंगो मोदक

मैंगो मोदक भी बेहद स्वादिष्ट मोदक होते है। आप बाजार से आम का पल्प लाकर इसमें खोया और नारियल का बूरा मिलाएं। एक डो तैयार करें। मोदक का शेप दें। ये मोदक फ्रेश और फ्रूटी फ्लेवर देते हैं।

और पढे़ं- इन 5 गलतियों के कारण ठीक से बाइंड नहीं होता है मोदक, बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

45
रोज मोदक

रोज पेटल्स या रोज के सिरप से आप टेस्टी मोदक बना सकते हैं। आप ड्राई फ्रूट्स में रोज सिरप और रोज पेटल्स डालें। ऊपर से थोड़ा सा गुलकंद डालकर एक डो तैयार करें। इसे मोदक के सांचे में डालें और निकालकर गणपति बप्पा को भोग लगाएं।

55
पिस्ता मोदक

पिस्ता मोदक को आप दो तरीके से बना सकते हैं। मावे के मोदक के अंदर बारीक कटे पिस्ते की स्टफिंग करके मोदक तैयार करें या फिर नारियल, पिस्ता, ड्राई फ्रूट्स और खोया को मिलाकर एक डो तैयार करें और मोदक के मोल्ड में डालकर इसे तैयार करें। ये रंग-बिरंगे दिखने के साथ ही बहुत स्वादिष्ट भी होते हैं। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories