दशहरा पर शाही नहीं पनीर अंगारा बनाएं, जानें आसान रेसिपी और कोयले फ्लेवर का सीक्रेट

Published : Oct 14, 2026, 12:47 PM IST
Paneer Angara Recipe

सार

Paneer Angara Recipe: दशहरे पर घर आए मेहमानों को खिलाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर अंगारा। जानें पनीर अंगारा बनाने की आसान रेसिपी, गाढ़ी ग्रेवी तैयार करने के टिप्स और कोयले से स्मोकी फ्लेवर देने का सही तरीका।

20 अगस्त को दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। अगर आप भी घर पर कुछ खास और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं तो शाही और मटर पनीर से हटकर पनीर अंगारा रेसिपी को विकल्प बनाएं। पनीर के नरम-नरम टुकड़े, मसालेदार गाढ़ी ग्रेवी और कोयले का स्मोकी फ्लेवर इस सब्जी को खास बनाता है। इसे रोटी, नॉन, पराठा या फिर जीरा चावल के साथ सर्व किया जा सकता है। अच्छी बात है कि इसे बनाने के लिए किसी खास स्किल की आवश्यकता नहीं है, आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर स्वाद बढ़ा सकती हैं।

पनीर अंगारा सामग्री

  • पनीर 250 ग्राम
  • 2 मध्यम प्याज
  • 2 मध्यम टमाटर
  • 1 चम्मच गार्लिक-जिंजर पेस्ट
  • 3 बड़े चम्मच दही के
  • 8-10 काजू
  • 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1\4 स्पून हल्दी
  • 1\2चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1\2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2-3 बड़े चम्मच घी के
  • नमक स्वादनुसार
  • हर धनिया गार्नशिंग के लिए
  • कोयला स्मोकी फ्लेवर के लिए

पनीर अंगारा बनाने की आसान विधि

कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें कटे प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट, कटे टमाटर और काजू डालें। टमाटर नरम होने तक पकाएं। मिश्रण ठंडा होने पर इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।

उसी कड़ाही में थोड़ा तेल या घी डालें। जीरा चटकाएं और तैयार ग्रेवी का पेस्ट डाल दें। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर मध्यम आंच पर 5–7 मिनट पकाएं। जब मसाला गाढ़ा होने लगे और किनारों पर तेल दिखने लगे, तो समझें कि ग्रेवी का बेस तैयार है।

आंच धीमी करके फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाएं, ताकि वह फटे नहीं। अब जरूरत के अनुसार थोड़ा गर्म पानी डालकर ग्रेवी की गाढ़ाई तय करें। पनीर के टुकड़े डालकर 4–5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में गरम मसाला, कसूरी मेथी और फ्रेश क्रीम मिलाएं।

एक छोटा कोयला गैस पर चिमटे से तब तक गर्म करें, जब तक वह लाल होकर किनारों से सुलगने न लगे। इसे एक छोटी स्टील की कटोरी में रखकर पनीर की कड़ाही के बीच रखें। कोयले पर थोड़ा घी डालें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें। 2–3 मिनट बाद कटोरी सावधानी से निकाल लें। आपका स्मोकी पनीर अंगारा तैयार है।

पनीर अंगारा को रेस्टोरेंट सा बनाने के 5 टिप्स

पनीर को ज्यादा न पकाएं

पनीर को लंबे समय तक उबालने से वह सख्त हो सकता है। इसे ग्रेवी में डालने के बाद कुछ मिनट ही पकाएं। अगर पनीर बहुत सख्त हो, तो इस्तेमाल से पहले 10 मिनट गुनगुने पानी में रखें।

ग्रेवी में काजू जरूर डालें

काजू ग्रेवी को गाढ़ा, क्रीमी और हल्का मीठा स्वाद देते हैं। काजू उपलब्ध न हों, तो थोड़ी मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही डालते समय आंच धीमी रखें

तेज आंच पर दही फट सकता है। इसे अच्छी तरह फेंटकर धीरे-धीरे मिलाएं और लगातार चलाते रहें।

कोयले का धुआं ज्यादा देर न रखें

स्मोकी फ्लेवर पनीर अंगारा की खासियत है, लेकिन कोयले को लंबे समय तक ढककर रखने से स्वाद कड़वा हो सकता है। शुरुआत में 2–3 मिनट पर्याप्त हैं।

कसूरी मेथी को हाथों से मसलें

सब्जी में डालने से पहले कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच हल्का मसल लें। इससे उसकी खुशबू और स्वाद बेहतर तरीके से उभरते हैं।

दशहरा पर पनीर अंगारा किसके साथ सर्व करें?

दशहरा के खास भोजन में पनीर अंगारा को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे बटर नान, तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें। साथ में प्याज के छल्ले, नींबू और हरी चटनी रखें। अगर घर में मेहमान आने वाले हैं, तो इसे सर्व करने से ठीक पहले थोड़ा फ्रेश क्रीम और बारीक कटे हरे धनिये से सजाएं।

पनीर अंगारा से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल

क्या पनीर अंगारा बिना कोयले के बना सकते हैं?

हां, आप इसे बिना कोयले के भी बना सकते हैं। भुने मसालों, कसूरी मेथी और घी से अच्छा स्वाद मिलेगा, लेकिन पारंपरिक स्मोकी फ्लेवर के लिए कोयले का धुआं ज्यादा प्रभावी है।

क्या पनीर अंगारा में टमाटर की जगह दही डाल सकते हैं?

दही ग्रेवी में खट्टापन और मलाईदार बनावट देता है, लेकिन टमाटर का स्वाद और रंग अलग होता है। बेहतर नतीजे के लिए दोनों का संतुलित इस्तेमाल करें।

पनीर अंगारा की ग्रेवी गाढ़ी कैसे करें?

प्याज-टमाटर-काजू के पेस्ट को अच्छी तरह भूनें और जरूरत से ज्यादा पानी न डालें। अगर ग्रेवी पतली हो जाए, तो बिना ढक्कन के कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

क्या पनीर अंगारा पहले से बनाकर रख सकते हैं?

हां, ग्रेवी पहले से तैयार करके फ्रिज में रख सकते हैं। परोसने से पहले इसे गर्म करें, पनीर डालकर पकाएं और स्मोकी फ्लेवर आखिर में दें। पकी हुई सब्जी को जल्दी ठंडा करके फ्रिज में रखें और सामान्य खाद्य-सुरक्षा नियमों के अनुसार दोबारा अच्छी तरह गर्म करें।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रोटी नरम बनती है पर फूलती नहीं? आटा गूंथने से सेंकने तक जानें ये जरूरी टिप्स
भांग की चटनी कैसे बनाएं ? जानें आसान रेसिपी