
फूड डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीजेपी-कांग्रेस के अलावा लोकल पार्टी भी जोरों से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। यहां 5 अक्टूबर को विधानसभा 2024 की वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। हरियाणा भारत का एक ऐसा राज्य है, जो न सिर्फ पॉलिटिक्स के लिए बल्कि अपने ट्रेडीशन और ट्रेडिशनल खाने के लिए भी मशहूर है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं हरियाणा के ट्रेडिशनल डिशेज से लेकर स्नैक्स और मिठाइयों में यहां पर लोग क्या खाना पसंद करते हैं, जिन्हें आपको भी अपने घर पर जरूर ट्राई करना चाहिए।
हरियाणा की ट्रेडिशनल डिशेज
मक्के की रोटी- पंजाब के अलावा हरियाणा में भी मक्के की रोटी खूब बनाई जाती है, जिसे मकई के आटे से तैयार किया जाता है।
सरसों का साग- मक्के की रोटी बिना सरसों के साग के अधूरी लगती है। इसे ताजी सरसों की पत्तियों के साथ बनाया जाता है, जिसमें ढेर सारे मसाले, अदरक और लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है।
कचरी की सब्जी- कचरी एक तरीके का कद्दू होता है, जिसे हरियाणा में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सब्जी को पूरी, रोटी या चावल के साथ परोसा जाता है।
बाजरे की रोटी- हरियाणा गए और बाजरे की रोटी ना खाए ऐसा भला कैसे हो सकता है। यहां बाजरे की मोटी-मोटी रोटी चूल्हे पर सेंक कर बनाई जाती है।
कढ़ी पकोड़ा- खट्टे दही और बेसन को मिलाकर हरियाणा में कढ़ी भी खूब बनाई जाती है। जिसमें बेसन के ही पकोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है।
हरियाणा के पॉपुलर स्नैक
मठरी- मठरी को मैदा, कसूरी मेथी, नमक, अजवाइन के साथ मौन देकर बनाया जाता है और इसे डीप फ्राई किया जाता है।
घेवर- हरियाणा में घेवर भी तीज-त्योहार पर बनाया जाता है, जिसके ऊपर रबड़ी और चांदी का वर्क लगाकर सर्व किया जाता है।
जलेबी- हरियाणा में जलेबी भी एक पॉपुलर स्नैक है, जिसे उड़द की दाल के साथ बनाया जाता है और चाशनी में भिगोकर सर्व किया जाता है।
समोसा- हरियाणा में समोसा थोड़े अलग तरीके से बनाया जाता है, इसमें आलू के साथ मटर की स्टफिंग की जाती है और ढेर सारे मसाले डाले जाते हैं।
हरियाणा की फेमस मिठाई
पिन्नी- पिन्नी को आटा, घी और चीनी के साथ बनाया जाता है। यह ठंड के दौरान खाई जाने वाली फेमस डिश है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है।
गाजर का हलवा- ठंड के दौरान हरियाणा में गाजर का हलवा भी खूब बनाया जाता है, जिसे गाजर, दूध और चीनी के साथ बनाया जाता है और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।
चूरमा- चूरमा को आटे से बनाया जाता है। हम जो बाटी बनाते हैं उसे चूरा करके इसमें घी और चीनी डालकर लड्डू का शेप दिया जाता है, जिसे चूरमा कहते हैं।
हरियाणा की फेमस ड्रिंक
लस्सी- हरियाणा में लस्सी बहुत पॉपुलर है, जिसे ताजा दही चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है।
शरबत- गर्मियों के दौरान हरियाणा में शरबत भी बनाया जाता है। जिसे फ्रेश फ्रूट, शुगर और पानी के साथ बनाया जाता है।
जलजीरा- जलजीरा डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है। खाने के बाद हरियाणा में आमतौर पर जलजीरा बनाया जाता है, जिसमें चाट मसाला, जीरा पाउडर और तरह-तरह के मसाले डाले जाते हैं।
और पढ़ें- गणेश जी को मोदक क्यों है प्रिय? जानें इस मिठाई का खास महत्व
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.