Flat Rice Water Uses: राइस वाटर के बेनिफिट्स तो आप सभी जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राइस वॉटर से भी ज्यादा फायदेमंद पोहा यानी कि फ्लैट राइस का पानी होता है। आइए जानते हैं इसके यूज...
पोहा के पानी में विटामिन, मिनरल और स्टार्च होता है, जिसका इस्तेमाल आप कुकिंग से लेकर हेयर, स्किन और पौधों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसका पानी डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है और पेट को ठंडा रखता है।
पोहा का पानी का इस्तेमाल करने के लिए आप 8 से 10 सेकंड के लिए पोहा को पानी में भिगोकर रखें। इसे छान लें, इसका पानी फेंके नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल कई तरह से करें।
37
स्किन और बालों पर करें पोहे के पानी का इस्तेमाल
स्किन और बालों में आप पोहे का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट होती है, नेचुरल ग्लो आता है और टैनिंग कम होती है। वहीं, बालों पर धोने से पहले इसका इस्तेमाल करने से बाल मुलायम होते हैं, शाइन बढ़ती और ड्राइनेस भी कम होती है।
47
फेस टोनर के रूप में करें इस्तेमाल
पोहे के पानी का इस्तेमाल आप फेस टोनर के रूप में कर सकते हैं। यह बाजार के महंगे टोनर्स को फेल कर सकता है। इसके पानी को छानकर एक बोतल में भरकर रख लें। कॉटन पैड में इसे डालकर फेस टोनर के रूप में इस्तेमाल करें।
57
ड्रिंक के रूप में करें इस्तेमाल
पोहे के पानी का इस्तेमाल आप एनर्जी ड्रिंक के रूप में कर सकते हैं। गर्मियों में इसे पीने से शरीर को कूलिंग इफेक्ट मिलता है, डिहाइड्रेशन नहीं होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। आप इसमें थोड़ा सा नींबू और नमक डालकर इसकी एक टैंगी और टेस्टी ड्रिंक बना सकते हैं।
67
पौधों में फर्टिलाइजर के रूप में करें इस्तेमाल
पोहे के पानी में मिनरल और स्टार्च पाया जाता है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस पानी को आप सीधे पौधों में डाल सकते हैं। ये एक नेचुरल फर्टिलाइजर की तरह काम करता है और इंडोर-आउटडोर प्लांट की ग्रोथ में मदद करता है।
77
कुकिंग में करें इस्तेमाल
पोहे के पानी का इस्तेमाल आप कुकिंग में भी कर सकते हैं। इससे ग्रेवी थिक होती है और एक रिच क्रीमी टेस्ट आता है। आप दाल या सब्जी में इसे डायरेक्ट डाल सकते हैं। इससे स्वाद और न्यूट्रिशन बढ़ता है। बस ध्यान रखें कि हमेशा फ्रेश पोहे के पानी का इस्तेमाल ही करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.