क्या आपने खाई है आलू की चटनी, स्वाद को कर देगा दोगुना...नोट करें आसान रेसिपी

Published : Jun 13, 2023, 02:51 PM IST
mashed-potatoes

सार

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। आमतौर पर ये हर घर में मौजूद होता है। इसकी कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है। लेकिन हम आपको आलू की चटनी बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होती है।

फूड डेस्क.चटनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत भर में अलग-अलग चीजों की चटनी बनती है। आम की , नारियल की पुदीने की जैसे चीजों को लेकर चटनी बनाते हैं। चटनी को लेकर घरों में कई तरह की एक्सपेरिमेंट भी किया जाता है। आलू की चटनी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। जिसे हम यहां आज बताने जा रहे हैं। जो खाने में काफी टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होता है।

आलू की चटनी साउथ इंडिया में बनती है।लेकिन इसका मजा नॉर्थ इंडियन खाने के साथ भी लिया जा सकता है। तो चलिए बताते हैं घर पर कैसे बड़े आसान तरीके से इसे बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री

प्याज-2

आलू-3 से 4

टमाटर-2

लहसुन-4 कलियां

लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच

नमक स्वादानुसार

एक चम्मच तेल

2 लाल मिर्च

आधा चम्मच जिंजेली ऑयल

करी पत्ता

चुटगी भर हींग

सरसो

बनाने की विधि

स्टेप-1

आलू, प्याज और टमाटर को धोकर काट लें। प्याज को काटकर दो हिस्सों में रख दें।

फिर लहसुन को बारीक काट लें।

प्याज,टमाटर और लहसुन को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें।

एक पैन में आधा चम्मच तेल गर्म करें। फिर कटे हुए प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक भून लें।

इसमें प्याज, टमाटर और लहसुन के पेस्ट को मिलाएं।

थोड़ी देर तक इसे भूने जिससे कच्चे टमाटर की महक चली जाएगी। प्याज भी अपना स्वाद छोड़ेगा।

अब इसमें कटे हुए आलू मिलाएं। फिर आधा कप पानी डाले और आलू को तब तक पकाएं जबतक कि यह सॉफ्ट ना हो जाए।

इसके बाद इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। आलू को मैस कर दें।

स्टेप -2

एक दूसरा पैन लें और आधा चम्मच तेल, जिंजेला तेल गर्म करें। इसमें सरसों , करी पत्ता और हींग से तड़का लगाएं। फिर इसे चटनी के ऊपर डाल दें। इसके ऊपर धनिया पत्ता और पुदीना पत्ता भी डालकर सर्व कर सकते हैं। इस चटनी को साउथ और नॉर्थ इंडियन फूड्स के साथ स्वाद ले सकते हैं।

आलू से लेकर कुछ जरूरी बातें

जो लोग वेट लॉस जर्नी शुरू कर चुके हैं उन्हें आलू नहीं खाना चाहिए।

हृदय रोगियो को भी आलू के सेवन मे सतर्कता बरतनी चाहिए।

शुगर पेशेंट को आलू ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। ज्यादा खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

किडनी के रोगियो को भी आलू खाने से परहेज करना चाहिए।

और पढ़ें:

पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में हो रहा Yeast Infections, Diabetes को देगा दावत

सावधान! फ्रिज में खाना रखने के लिए करते है प्लास्टिक के डिब्बों के यूज, तो जान लें इसके नुकसान

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका