Chaitra Navratri Vrat Recipes without Gas: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं ? जानिए बिना गैस और इंडक्शन के बनने वाली 5 आसान फलाहारी उपवास की रेसिपी, जो आपको दिनभर ऊर्जा देने के साथ स्वाद में निराश नहीं करेगी।
नवरात्रि के व्रत में क्या क्या खा सकते हैं, रेसिपी
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों का उपवास करते हैं। नवरात्रि व्रत में उपवासियों को खानपीन पर ध्यान पड़ता है। हालांकि, देश में मची LPG सिलेंडर की किल्लत ने इसे और भी मुश्किल कर दिया है। अगर आपके घर में भी गैस खत्म हो चुकी है और समझ नहीं रहा कि Navratri Vrat Recipe में क्या बनाएं तो ये फोटो गैलरी काम की है। जहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 व्रत में खाने वाली रेसिपी, जो बिना गैस और इंडक्शन के तैयार हो जाएंगी।
24
वरात्रि के व्रत में क्या क्या खा सकते हैं?
आमखंड
Navratri food recipe में आमखंड जरूर एड करें। सबसे दही को कपड़े में लपेटकर थोड़ी देर के लिए टांग दें, ताकि उसका पानी निकल जाए। आप चाहें तो बाजार से हंग कर्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें चीनी, इलायची और आम डालकर मिक्स करें। ये प्रोटीन से भरपूर होने के साथ बेहद स्वादिष्ट होता है।
34
नवरात्रि व्रत में खाने वाला नाश्ता
फल और पनीर चाट
Navratri Recipes में कुछ सिंपल और अलग चाहिए तो फ्रूट-पनीर चाट बनाएं। घर में मौजूद सेब, केला, अनार और अंगूर ले लें। अब उसमें कच्चा पनीर मिलाकर मिक्स करें। ऊपर से नींबू और सेंधा नमक डालें। ये लाइटवेट होने के साथ पोष्टिक भी है।
Navratri Fast Drink की तलाश है तो केला-अखरोट लस्सी ट्राई करें। ब्लेंडर जार में दही, केला और अखरोट को अच्छे से ब्लेंड कर लें। ऊपर से इलायची और हल्की सी बर्फ डालकर सर्व करें। ये दिमाग और पेट दोनों फ्रेश रखेगा।
44
नवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए ?
दही साबूदाना
साबूदाना रातभर पानी में भिगो दें, सुबह दूही में मिलाकर सेंधा नमक संग खाएं। आप मूंगफली भी डाल सकते हैं। यह आपको ऊर्जा देने के साथ पेट भी भरा रखेगा।
अगर आपका सवाल है कि नवरात्रि के व्रत में क्या क्या खा सकते हैं तो खजूर और ड्राई फ्रूट खरीदकर कर लें। आप बादाम, काजू और अखरोट को मिक्स कर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। यह इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ टेस्टी होते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.