Restaurant Style Tomato Soup: सस्ते टमाटमर का जम कर लें मजा, शेफ रणबीर की इन 4 टिप्स से बनेगा रेस्टोरेंट स्टाइल सूप

Published : Feb 10, 2026, 06:45 PM IST
Restaurant Style Tomato soup

सार

Tomato soup tips: फरवरी में ठंड खत्म होने से पहले घर पर बनाएं सस्ते टमाटर से रेस्टोरेंट स्टाइल टमाटर सूप। शेफ रणवीर बरार के टिप्स से 15 मिनट में पाएं गाढ़ा और स्वादिष्ट सूप।

फरवरी का महीना सर्दियां खत्म होने का महीना माना जाता है। इससे पहले कि मौसम बदल जाए, आप स्वादिष्ट टमाटर के सूप का मजा जरूर लें। सस्ते टमाटर का सूप बनाने के लिए आपको शेफ रणबीब बरार के कुछ टिप्स अपना सकती हैं, जिससे कि रेस्टोरेंट स्टाइल स्वाद आसानी से घर में मिल सके।

बिना छीले कूकर में छौंक दें टमाटर

शेफ रणबीर बरार बताते हैं कि बचपन में उन्हें बचपन में कैंटीन का सूप बहुत अच्छा लगता था। उन्होंने इसकी खास रेसिपी वहीं से सीखी। आपको सबसे पहले टमाटर को काटकर कूकर में 2 चम्मच तेल में छौंक देना है। उसमे कटा हुआ अदरक, काली मिर्च, लाल मिर्च 2 कली लहसुन, बड़ी इलाइची के दाने, कटा प्याज और पानी मिलाना है। ऐसा करने से टमाटर का फ्लेवर बढ़ जाता है। 

बटर में पकाएं टमाटर सूप

आपको टमैटो सूप के स्वाद को बढ़ाने के तेल या किसी अन्य तेल का इस्तेमाल करने के बजाय बटर का यूज करना चाहिए। बटर का टेस्ट सूप का स्वाद दोगुना बढ़ा देता है। आपको बटर पैन में डालने के साथ थोड़ा तेल एड करना चाहिए ताकि बटर न जले। 

सूप को प्याज के साथ पकाएं

टमाटर में मीठापन बैलेंस करने के लिए आप चॉप्ड ओनियन को पैन में डाले और प्रेशर कूकर में पकाए टमाटर और अन्य सामग्री को डाल दें। अब एक उबाल आने दें और साथ में धनिया की हरी डंठल भी डाल दें क्योंकि ये फ्लेवर बढ़ाने का काम करती है। अब गैस बंद करके ठंडा होने का वेट करें और फिर इसे जार में पीस लें। 

और पढ़ें: Chicken Marination Hacks: जूसी और सॉफ्ट बनेगा चिकन, कुकिंग से पहले ऐसे करें मेरिनेशन

15 मिनट में धीमी आंच में पकाएं सूप

अब छने हुए सूप को पेन में करीब 15 मिनट तक पेन में पकाएं। ऐसा करने से सूप के किसी भी इंग्रीडिएंट्स का कच्चापन नहीं रहेगा और सूप का स्वाद बढ़ जाएगा।

ब्रेड से बनाएं क्रूटॉन्स

टमाटर का सूप बिना क्रूटॉन्स के स्वादिष्ट नहीं लगता है। ब्रेड को चौकोर काट लें और फिर फिर में ब्रेड को ब्राउन होने तक पका लें। आप चाहे तो क्रूटॉन्स को डीप फ्राई भी कर सकते हैं। 

और पढ़ें: Chicken Buying Tips: रुई सा मुलायम बनेगा चिकन, खरीदते समय न करें ये गलती

 

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी
Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी