Grease Removal from Tiles: किचन टाइल्स से चिकनाई होगी मिनटों में गायब, 10 रु में अपनाएं 5 ट्रिक्स

Published : Feb 09, 2026, 02:23 PM IST
Grease Removal from Tiles

सार

Kitchen wall cleaning hacks: किचन की दीवारों पर जमी चिकनाई हटाने के आसान और घरेलू उपाय जानें। बेकिंग सोडा, सिरका और डिशवॉश लिक्विड से बिना मेहनत दीवारों की ग्रीस साफ करें और किचन को चमकदार बनाएं।

गैस स्टोव में खाना बनाते समय या छौंकते समय अक्सर गंदगी दीवार पर लग जाती है। अगर ये चिकनाई रोजाना न साफ की जाए, तो टाइल्स में काले जिद्दी दाग बन जाते हैं। अगर आपके किचन की दीवारों का हाल भी ऐसा ही हो गया है, तो आपको कुछ सिंपल किंचन क्लीनिंग हैक्स अपनाने चाहिए। जानिए 10 रु में किन सिंपल टिप्स से किचन की दीवारों से चिकनाई हटाकर उन्हें चमकाया जा सकता है। 

10 मिनट में नींबू से साफ होगी दीवार

किचन की दीवार में लगी चिकनाई को हटाने के लिए आप नींबू के साथ थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर घोल बनाएं। चिकनाई वाली दीवार पर लगाएं और करीब 10–15 मिनट छोड़ दें। फिर बर्तन छोने वाले स्क्रबर से रगड़कर साफ करें। मिनटों में चिकनी दीवार चमक जाएगी। मात्र 10 रु में आपको बेकिंग सोडा और नींबू मिल जाएगा।

सफेद सिरका से चमकाएं किचन वॉल

स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और गर्म पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक लिक्विड तैयार कर लें। अब इसे चिकनाई वाली दीवार पर स्प्रे करें और कुछ देर छोड़ने के बाद कपड़े से दीवार साफ करें। टाइल और पेंटेड दीवार दोनों के लिए ये बढ़िया ऑप्शन है।

भाप का करें इस्तेमाल

किचन की जिस दीवार पर ग्रीस लगी है, वहां पर उबलते हुए पानी का भगौना रख दें। जब भाप दीवार पर लग जाए, तो गीले कपड़े में थोड़ा डिशवॉशर लेकर साफ करें। ऐसा करने से आसानी से दीवार साफ हो जाएगी।

और पढ़ें: Heart Shaped Food Ideas: वैलेंटाइन वीक में अपने स्पेशल वन के लिए बनाएं 3 हार्ट शेप्ड रोमांटिक ब्रेकफास्ट

मैदा या कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल

सूखे मैदे या फिर कार्नफ्लोर को आप चिकनाई वाली दीवार पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। 5–10 मिनट बाद सूखे कपड़े या ब्रश से साफ करें। ये चिकनाई को सोख लेता है और दीवार मिनटों में साफ हो जाती है।

नमक और नींबू का यूज

नमक और नींबू किचन की चिकनाई साफ करने के बेहद सस्ते उपाय हैं। आप नींबू को आधा काट लें और फिर दीवार में चिकनाई वाले स्थान कुछ देर रगड़े। ऐसा करने से भी दीवार साफ हो जाती है। 

और पढ़ें: No Sugar Chocolate Recipe: डायबिटिक पार्टनर के लिए परफेक्ट चॉकलेट डे ट्रीट

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी
Karonda Chutney Recipe: धनिया-पुदीना नहीं बारिश में बनाएं स्वादिष्ट करौंदे की चटनी, 5 मिनट में होगी रेडी